{"_id":"6a02e3af674a0a53ba08192e","slug":"advanced-200-bed-children-s-hospital-approved-at-sn-medical-college-agra-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एसएन कॉलेज में बनेगा आठ मंजिला एडवांस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, सर्वे हुआ शुरू; डीपीआर होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसएन कॉलेज में बनेगा आठ मंजिला एडवांस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, सर्वे हुआ शुरू; डीपीआर होगी तैयार
Tue, 12 May 2026 01:54 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 12 May 2026 01:54 PM IST
सार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 200 बेड का आधुनिक बाल अस्पताल बनाने को मंजूरी मिल गई है। आठ मंजिला इस अस्पताल में जांच, इलाज, ऑपरेशन और नवजातों की सघन चिकित्सा की सुविधाएं एक ही भवन में उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में हाईटेक NICU
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में एडवांस बाल अस्पताल के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। ये लेडी लॉयल परिसर में बनेगा। लोक निर्माण विभाग की टीम सर्वे भी कर रही है। जल्द इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी। इसका बजट 70 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें इलाज, जांच और ऑपरेशन की सुविधा होगी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इंटीग्रेटेड योजना में 200 बेड का आधुनिक बाल अस्पताल बनेगा। ये आठ मंजिला भवन होगा। 150 बेड सामान्य वार्ड में होंगे। 50 बेड का नवजात सघन चिकित्सा कक्ष होंगे। इसमें अतिगंभीर बच्चों का इलाज होगा। जांच के लिए बच्चों को पैथोलॉजी विभाग नहीं जाना पड़ेगा। इसी में कलेक्शन सेंटर होगा। बच्चों में अस्थमा-टीबी और एलर्जी की बीमारी के लिए अलग से ब्रोंकोस्कॉपी लैब भी होगी। पेट की बीमारियों की जांच के लिए एंडोस्कोपी लैब भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी इमारत में बच्चों की सर्जरी के लिए दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी बनेंगे। बाल रोग की ओपीडी भी इसी भवन में लगेगी। कॉलेज प्रशासन से जमीन चिह्नित करते हुए लोक निर्माण विभाग को रिपोर्ट सौंप दी है। डीपीआर के लिए अंतिम सर्वे बाकी है। अगले साल दिसंबर तक यह तैयार हो जाएगा। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि अभी 120 बेड का विभाग है। एडवांस बाल अस्पताल बनने से आसपास के जिलों के मरीजाें को भी इलाज मिलेगा।