{"_id":"5dfc65308ebc3e87a8205d02","slug":"adulterated-sweets-sold-on-diwali-fsda-samples-of-milk-and-77-failed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर खूब बिकी मिलावटी मिठाई, रसमलाई-छैना सहित दूध व खोआ के नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर खूब बिकी मिलावटी मिठाई, रसमलाई-छैना सहित दूध व खोआ के नमूने फेल
Fri, 20 Dec 2019 11:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने दिवाली के समय अभियान चलाकर जिले भर में खाद्य पदार्थों के 115 नमूने लिए थे। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया था। इनकी रिपोर्ट आ गई है। 77 नमूने फेल पाए गए हैं। संबंधित के खिलाफ विभाग मुकदमा दर्ज कराएगा।
राजपुर चुंगी में मोहम्मद शरीफ के यहां से रसमलाई, कमला नगर के तेज नगर स्थित संजय शर्मा की दुकान से छैना और जटपुरा के देवेंद्र कुमार के यहां से खोआ का सैंपल लिया गया था। ये सभी नमूने फेल पाए गए हैं। इस सूची में 74 और नमूने शामिल हैं।
अधिकतर दुग्ध उत्पाद हैं। जिला अभिहीत अधिकारी मनोज वर्मा का कहना है कि जिन खाद्य पदार्थों के नमूने फेल पाए गए हैं, उनको मानक के अनुरूप नहीं बनाया गया था। सभी की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है, मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

एफएसडीए ने दूध नष्ट कराया
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को दूध की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। जिले भर में सात नमूने लिए गए हैं। प्राथमिक जांच में दूध खराब पाए जाने पर बाह में दो स्थानों से 1720 लीटर दूध नष्ट कराया गया। इसकी कीमत करीब 68, 800 रुपये बताई गई।
सहायक आयुक्त खाद्य अजय जायसवाल और जिला अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। परम डेयरी बाह में 120 लीटर दूध नष्ट कराया गया। यहां से दूध के तीन नमूने लिए गए। सहज डेयरी भदरौली से दूध के दो नमूने लिए गए।
मेल्कम फूड प्रोडक्ट, जरार, बाह से दूध के दो नमूने लिए गए। दूध मिलावटी होने की आशंका पर 1500 लीटर दूध नष्ट कराया गया। वहीं, अमूल मिल्क की संस्था भदरौली में बिना लाइसेंस के संचालित पाई गई, इसके खिलाफ मुकदमे की संस्तुति की गई है। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार पांडेय, सुरेंद्र गौड़, अजीत सिंह, राम बिहारी, पंकज वर्मा शामिल रहे।