{"_id":"5d5c3ae78ebc3e6c7e70a4f7","slug":"admistration-in-mainpuri-solution-day-mainpuri-news-agr401808897","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर एडीओ समाज कल्याण को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर एडीओ समाज कल्याण को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
तहसील कुरावली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते नोडल अधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/कुरावली। कुरावली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नोडल अधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल और जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने मंगलवार को शिकायतें सुनीं। एक महीने बाद भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की धनराशि लाभार्थी के खाते में न पहुंचने की शिकायत पर एडीओ समाज कल्याण को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में लखुरपुरा निवासी नरेश बाबू ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उसकी बेटी की शादी 10 जुलाई को नुमाइश पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई थी। अभी तक उसे योजना के तहत मिलने वाली धनराशि नहीं मिली है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण रणवीर सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी और खंड विकास अधिकारी कुरावली को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में तेजी आई है, लेकिन अभी और सुधार की आवश्यकता है। गांव खिरना खुर्द निवासी विनीता देवी ने राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अभी तक उसे राशन कार्ड नहीं मिला है। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि राशन कार्ड बन गया है, लेकिन उपलब्ध नहीं कराया है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने आज ही विनीता देवी को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसी तरह देवी नगर निवासी अजय पाल ने एक ही नाम से दो विद्युत कनेक्शन में से एक को बंद कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कार्रवाई के बारे में शिकायतकर्ता को कोई जानकारी नहीं थी। जब उप खंड अधिकारी कुरावली से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कनेक्शन बंद कर दिया गया है।
इसके बाद सीएससी द्वारा जारी किए गए प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना के 20 लाभार्थियों को कार्ड का वितरण किया गया। सीएससी के जिला प्रबंधक रजत मिश्रा ने किसानों को योजना के बारे में जानकारी देने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया बताई। इस दौरान सीडीओ कपिल सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, पीडी एससी मिश्रा, डीडीओ पीके राय आदि मौजूद रहे।