फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Admission process may start in St. John's College Agra in the first week of July

आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है प्रवेश प्रक्रिया

Tue, 30 Jun 2020 01:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jun 2020 01:39 PM IST
सार

  • यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम घोषित हो चुका है। छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए विकल्प देख रहे हैं। 

विज्ञापन
Admission process may start in St. John's College Agra in the first week of July
सेंट जोंस कॉलेज (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में जुलाई के पहले सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सकती है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि उन्होंने जुलाई के पहले सप्ताह से ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरवाए जाने की तैयारी की है। विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा समन्वयक समिति की बैठक का इंतजार किया जा रहा है। कि इसमें किस तरह के निर्णय लिए जाते हैं। 

विज्ञापन


उधर, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षाएं अभी फंसी हुई हैं। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन निर्णय नहीं ले पाया है। इस बीच आगामी सत्र में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के संबंध मंथन शुरू हो गया है। प्रवेश समन्वयक समिति का गठन किया गया है। मंगलवार को इसकी बैठक में प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन



यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम घोषित हो चुका है। छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए विकल्प देख रहे हैं। विद्यार्थी दूसरे विश्वविद्यालयों का रुख न करें, इसलिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन भी प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में निर्णय लेना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लिया जाएगा फैसला

विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में चल रहे संस्थानों के साथ संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश कराने के लिए प्रवेश समन्वयक समिति बनाई गई है। इसमें प्रो. अनिल वर्मा समन्वयक, प्रो. मनु प्रताप सिंह उप समन्वयक और सहायक कुलसचिव सचिव हैं। 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल का कहना है कि नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया पर मंगलवार को समन्वयक समिति की बैठक होगी। इसमें तय किया जाएगा कि प्रवेश प्रक्रिया कब शुरू होनी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रवेश परीक्षा के संबंध में चर्चा होगी।

परीक्षा पर विचार-विमर्श हुआ

राज्य विश्वविद्यालयों की बची हुई परीक्षाओं के संबंध में विचार-विमर्श करने के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई गई थी। इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल भी सदस्य थे। उन्होंने ने कमेटी ने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति प्रो. एनके तनेजा शासन को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed