फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Admission Process In Agra University Held Latest News

विश्वविद्यालय ने लटका दी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया, आवेदन के लिए अब दी नई तारीख

Fri, 17 Jul 2020 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Jul 2020 11:47 AM IST
सार

आवासीय इकाई व संबद्ध कॉलेजों के लिए 25 जुलाई से वेबसाइट पर आवेदनपत्र उपलब्ध होगा

विज्ञापन
Admission Process In Agra University Held Latest News
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक वेब रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं करा पाया है। इससे अधिकतर संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं का कॉलेजों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय में वेब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। वहीं, सभी बोर्ड के 12वीं के परिणाम जारी हो चुके हैं। विद्यार्थी स्नातक व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विकल्प तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दुनिया भर में चमका आगरा का जूता, साढ़े सात हजार करोड़ का कारोबार, तीन लाख लोगों को रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 10 जुलाई से वेब रजिस्ट्रेशन शुरू करने घोषणा की थी। उसी के अनुरूप कॉलेजों ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली थी। कॉलेजों की वेबसाइट पर जानकारी साझा कर दी गई।

आरबीएस कॉलेज ने 10 से ही और बाकी कॉलेजों ने 15 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराने की योजना बनाई थी। वेब रजिस्ट्रेशन शुरू न होने से आगरा व आरबीएस कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में आवेदन फॉर्म भरे नहीं जा रहे। सेंट जोंस कॉलेज ने जरूर गुरुवार से प्रक्रिया शुरू कर दी। 

तिथि बढ़ाता जा रहा विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय प्रशासन वेब रजिस्ट्रेशन शुरू करने की तारीख बढ़ाता जा रहा है। अभी तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन के संबंध में कोई जानकारी तक नहीं साझा की गई है।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवासीय इकाई व संबद्ध कॉलेजों के लिए 25 जुलाई से वेबसाइट पर आवेदनपत्र उपलब्ध होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त होगी। 

विद्यार्थी परेशान थे, प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी
सभी बोर्ड के 12वीं के परिणाम आ चुके हैं। विद्यार्थी प्रवेश के लिए परेशान हैं, हेल्पलाइन पर फोन कर रहे थे। 15 जुलाई से आवेदन फार्म वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध करा दिए गए। फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को विवि में वेब रजिस्ट्रेशन कराने का मैसेज भेजा जाएगा। - डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य, सेंट जोंस कॉलेज 

देरी से अच्छे विद्यार्थी दूसरी जगहों पर जा सकते हैं

उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द वेब रजिस्ट्रेशन खोलेगा। जिससे कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर सकें। सभी बोर्ड के 12वीं के परिणाम आ चुके हैं, प्रवेश प्रक्रिया में देरी से अच्छे विद्यार्थी दूसरे विश्वविद्यालयों का रुख कर सकते हैं।  - डॉ. विनोद कुमार माहेश्वरी, प्राचार्य, आगरा कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed