फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   administration forgot to demolish  470 illegal constructions took place in the shadow of Taj

आगरा: ताज के साये में हुए 470 अवैध निर्माण, ध्वस्त करना भूला प्रशासन

Thu, 05 Oct 2023 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 10:32 AM IST
सार

ताजमहल सहित सर्किल में अन्य स्मारकों की 100 से 300 मीटर परिधि में अवैध निर्माण को प्रशास ध्वस्त करना भूल गया है। एएसआई महानिदेशक ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को सूची भेजी थी।
 

विज्ञापन
administration forgot to demolish  470 illegal constructions took place in the shadow of Taj
ताजमहल के आसपास कई निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताज के साये में अवैध निर्माण हुए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने एफआईआर कराई। महानिदेशक ने जिलाधिकारी को ध्वस्तीकरण कार्रवाई के लिए 470 निर्माणों की सूची भेजी। एक भी निर्माण ध्वस्त नहीं हो सका। प्रतिबंधित परिधि में हुए 470 अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्रशासन कार्रवाई करना ही भूल गया।
विज्ञापन


ताजमहल की 500 मीटर परिधि में निर्माण पर रोक है। 100 से 300 मीटर परिधि में 2016 से 2023 तक 900 से अधिक निर्माणों के विरुद्ध नोटिस जारी है। ताजगंज थाने में केस दर्ज हुए लेकिन, अवैध निर्माण नहीं हटे। विश्वदाय स्मारक की खूबसूरती में दाग लगा रहे इन अवैध निर्माणों पर पुलिस, प्रशासन के अफसर मेहरबान हैं।
विज्ञापन


एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि 470 से अधिक निर्माण ध्वस्त करने के लिए महानिदेशक ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। हमारा काम अवैध निर्माण चिह्नित करना, नोटिस व एफआईआर कराना है। प्रशासन को ध्वस्तीकरण कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजमहल की 500 मीटर परिधि में 2500 से अधिक निर्माण हैं। जिनमें बड़े पैमाने पर व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। विकास प्राधिकरण भी निर्माणों को लेकर कार्रवाई नहीं करता। एडीएम सिटी अनूप कुमार का कहना है कि स्मारकों के आसपास हुए अवैध निर्माणों की फाइल दिखवाई जा रही है। कानून व्यवस्था के संबंध में मजिस्ट्रेट उपलब्ध करा सकते हैं। अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का अधिकार आगरा विकास प्राधिकरण के पास है। वहीं, इस संबंध में एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि इस संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed