फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   administration demolishes illegal encroachment by running bulldozer by Radhasoami Satsang Sabha in Agra

आगरा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सत्संगियों का अवैध साम्राज्य ध्वस्त: 6 घंटे गरजा बुलडोजर, 6 गेट किए धराशायी

Sat, 23 Sep 2023 09:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 09:36 PM IST
सार

आगरा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सत्संगियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त किया गया है। 6 घंटे बुलडोजर गरजा और 6 गेट धराशायी कर दिए। 

विज्ञापन
administration demolishes illegal encroachment by running bulldozer by Radhasoami Satsang Sabha in Agra
आगरा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सत्संगियों का अवैध साम्राज्य ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा, दयालबाग की ओर से सार्वजनिक सड़कों, चकरोड, नहर और खेल के मैदान पर किए अवैध कब्जों पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। सुबह पुलिस, पीएसी की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने जगनपुर और खासपुर गांव में कब्जाई गई सड़कों पर लगे 6 गेट और दीवारें ध्वस्त कर दिए। 

विज्ञापन


इस दौरान 6 घंटे तक चली कार्रवाई के विरोध में सत्संगी कई बार इकट्ठे हुए मगर फोर्स के तेवर देख पीछे हट गए। कुछ घंटे बाद टूटी दीवार और गेट को फिर बना दिया। पता चलने पर प्रशासन ने दोपहर में उसे फिर तोड़ डाला। शाम को थाना न्यू आगरा में प्रशासन ने सत्संग सभा के खिलाफ एक और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक, दयालबाग के मौजा जगनपुर और खासपुर की 10 हेक्टेयर जमीन पर राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग ने कब्जा कर रखा है। सार्वजनिक सड़कों पर गेट लगाकर किए गए इन कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने सत्संग सभा को नोटिस दिया था। 

शनिवार को समय सीमा खत्म होने के बाद एसडीएम सदर परीक्षित खटाना, तहसीलदार रजनीश वाजपेयी, पुलिस और पीएसी के साथ दयालबाग शूटिंग रेंज से सटे गेट पर बुलडोजर लेकर पहुंचे। सुबह 9 बजे बुलडोजर से गेट नंबर 8 को ढहा दिया। फिर अंदर जाकर श्मशान घाट, कॉलोनी के पास वाला गेट तोड़ दिया। यहां बनी दीवार ढहा दी। दीवार और गेट तोड़ते ही सत्संगी इकट्ठे होकर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन

उधर, प्रशासन की टीम खासपुर गांव पहुंची तो सत्संगियों ने गेट नंबर 8 का निर्माण फिर कर दिया और दीवार बनाने लगे। खासपुर में प्रशासन ने दो गेट ध्वस्त किए।

खासपुर से लौटे, फिर चलवाया बुल्डोजर

एसडीएम सदर और डीसीपी सूरज राय वापस लौटे तो दुबारा गेट बना देखकर फिर से बुलडोजर चलवाया। दीवार और गेट तोड़ दिए। अपराह्न 3 बजे के बाद पुलिस, पीएसी लौट गई तो सत्संग सभा ने फिर से निर्माण शुरू कर दिया। इस पर प्रशासन ने शाम को एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

दूसरी ओर राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के अध्यक्ष और दो उपाध्यक्षों के खिलाफ प्रशासन एफआईआर दर्ज कराने के साथ उन्हें भूमाफिया घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर चुका है। 26 सितंबर को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता वाली एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स भूमाफिया घोषित करने के मामले पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed