फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Administration became tough, officers came out in the markets

प्रशासन हुआ सख्त, बाजारों में निकले अफसर

Wed, 14 Apr 2021 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Administration became tough, officers came out in the markets
कासगंज के बाजारों में नाइट कर्फ्यू का पालन कराने को मंगलवार की रात्रि को बाजारों में निकले एसडीए? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच नाइट कर्फ्यू का अनुपालन कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अफसर सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार की देर रात्रि अफसर बाजारों में पहुंचे। तब दुकानदारों ने दुकानें बंद करनी शुरू करदीं। इससे पहले नाइट कर्फ्यू के आदेशों को लेकर लोग बेफिक्र नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

बाजार में रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक बाजार बंद रखने का नियम है। वहीं 9 बजे से ही लोग अपने घरों में रहें इस बात पर प्रशासन का पूरा जोर है। बाजार में मंगलवार को 9 बजे से पहले तक काफी भीड़ की स्थिति बनी हुई थी। बाजार में दुकानें भी ज्यादातर खुली नजर आ रहीं थीं। ऐसी स्थिति की जानकारी मिलने पर डीएम सीपी सिंह ने एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी को बाजार में नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तुरंत ही अफसरों की टीमें बाजार में निकल आईं और बाजार बंद करने के निर्देश दिए इसी के साथ ही बाजार में दुकानें बंद होने लगीं और सड़कों पर घूमने वाले लोगों को अफसरों की टीम ने घर जाने की हिदायत दी। रात्रि सवा नौ बजे तक ज्यादातर बाजार बंद नजर आने लगे। 9:30 बजे गांधी मूर्ति सहित अन्य चौराहों पर भी दुकानें बंद करने में दुकानदार जुटे नजर आए। फूड स्टॉलों को भी प्रशासनिक टीमों ने बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed