फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADJ's father dies in road accident in etah

एटा में भीषण सड़क हादसा, एडीजे के पिता की मौत, जज सहित छह घायल

Fri, 22 Nov 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
ADJ's father dies in road accident in etah
अपर जिला जज की कार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में बृहस्पतिवार की रात भीषण हादसा हो गया। हादसे में एटा के अपर जिला जज प्रथम के पिता की मौत हो गई, जबकि जज सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन को आगरा रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


हादसा थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव मोहनपुर के समीप हुआ। अपर जिला जज प्रथम अशोक कुमार अपने पिता शिवमंदिर बर्नवाल को ट्रेन में बैठाने के लिए टूंडला छोड़ने जा रहे थे। चालक चक्रेश कार चला रहा था। जज के साथ अर्दली राजपाल भी था।
विज्ञापन


गांव मोहनपुर के समीप बैगनआर कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में अपर जिला जज प्रथम अशोक कुमार, पिता शिवमंदिर बर्नवाल, अर्दली राजपाल और ड्राइवर चंक्रेश घायल हो गए। हादसे में एक और वाहन चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जज की हालत गंभीर

ADJ's father dies in road accident in etah
घायल अपर जिला जज - फोटो : अमर उजाला
घायल शिवमंदिर बर्नवाल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि जज सहित उनका ड्राइवर और अर्दली की हालत गंभीर है। इन्हें आगरा रेफर किया गया है। वहीं दोनों वाहनों की चपेट में एक और गाड़ी आ गई। उसमें सवार नंद किशोर पुत्र बांके लाल निवासी धुमरी, शिवराम सिंह, मानव घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed