{"_id":"5a53a9f74f1c1b4e198b582c","slug":"adhar-card-will-be-made-in-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघरों में बनेंगे आधार कार्ड, आगरा में यहाँ मिलेगी ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघरों में बनेंगे आधार कार्ड, आगरा में यहाँ मिलेगी ये सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा अनुभाग के सभी डाकघरों में आधार कार्ड बनाए जाने का काम जल्द शुरू होगा। शहर से लेकर देहात तक के सभी डाकघरों में आधार निशुल्क बनाए जाएंगे। इसके लिए अनुभाग के 600 डाक अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
अभी तक आधार कार्ड बनाने का काम प्राइवेट एजेंसियों से कराया जा रहा था। अब डाकघरों में आधार कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के लगभग 645 डाकघरों में आधार कार्ड बनाए जाने के लिए अलग से काउंटर बनेंगे।
इसके लिए हाल ही में डाक विभाग के 600 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया था। इसके लिए सभी डाकघरों में किट और कंप्यूटर समेत अन्य जरूरी उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगरा में प्रताप पुरा स्थित प्रधान डाकघर, संजय प्लेस और दयालबाग डाकघरों में भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने का काम सबसे पहले इन्हीं डाकघरों से शुरू होगा। उप निदेशक डाक सेवाएं आरबी त्रिपाठी का कहना है कि संभवत: अगले माह से प्रमुख डाकघरों में आधार कार्ड बनाए जाने का काम शुरू हो जाएगा।