{"_id":"66b0563aff3dd64c0e07f9f8","slug":"adg-zone-was-on-board-then-the-motorboat-stopped-in-yamuna-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ये तो गजब हो गया...एडीजी जोन थीं सवार, तभी यमुना में बंद हो गई मोटरबोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ये तो गजब हो गया...एडीजी जोन थीं सवार, तभी यमुना में बंद हो गई मोटरबोट
Mon, 05 Aug 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:04 AM IST
सार
बाह के बटेश्वर में शिव मंदिर शृंखला देखने पहुंचीं एडीजी जोन (आगरा) अनुपम कुलश्रेष्ठ की मोटरबोट यमुना में बंद हो गई। ये देख अधीनस्थों के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद तत्काल दूसरी बोट मंगाई गई।
विज्ञापन
मोटरबोट से भ्रमण करती एडीजी जोन आगरा अनुपम श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बाह के बटेश्वर पहुंचीं एडीजी जोन (आगरा) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने रविवार दोपहर मोटरबोट में सवार होकर यमुना के रास्ते शिव मंदिर शृंखला को देखा। अटल संकुल केंद्र के पास अचानक मोटरबोट का इंजन बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी चालू न होने पर हड़कंप मच गया। आननफानन घाट से दूसरा मोटरबोट भेजकर उन्हें वापस लाया गया। एडीजी जोन ने मोटरबोट की अनुमति और फिटनेस की जांच कराने के निर्देश दिए।
घाट पर बिना सुरक्षा मानकों के मोटरबोट का संचालन हो रहा है। पूर्व में हुए हादसों के बाद भी पुलिस ने सबक नहीं लिया है। इससे पहले उन्होंने ब्रह्मलालजी मंदिर में पूजा की। पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी, रंजीत गोस्वामी, आचार्य सूर्यकांत आदि ने विधि विधान से पूजा कराई। गौरी शंकर मंदिर में शिव-पार्वती को चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने बटेश्वर के घाट का निरीक्षण भी किया। मेले में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए। इस दौरान राजू गोस्वामी, डॉ. रेहान, विमला देवी, नरेंद्र गोस्वामी, नत्थीलाल गोस्वामी आदि मौजूद रहे।