फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adg Zone Ajay Anand Gave instructions To Ssp for Sit Investigation

बीएसए दफ्तर में अग्निकांडः एडीजी ने दिए निर्देश, अब जांच करेगी यह टीम

Fri, 11 Oct 2019 12:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Oct 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Adg Zone Ajay Anand Gave instructions To Ssp for Sit Investigation
बीएसए कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कमरे में आग लगाए जाने की घटना की जांच करने के लिए पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिेशन टीम (एसआईटी ) का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए एडीजी जोन अजय आनंद ने एसएसपी बबलू कुमार को निर्देश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि दो दिन में ही जांच के लिए टीम बना दी जाएगी। इस मामले में थाना शाहगंज में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बीएसए दफ्तर की चाबी रखने वाले लिपिक और चौकीदार से आधा घंटे तक पूछताछ की, लेकिन उनसे आग लगने के कारण के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी। दोनों का यही जवाब था, हमें कुछ नहीं पता। चौकीदार बोला कि  उसने किसी को आते जाते नहीं देखा। लिपिक का कहना था कि चाबी उसी के पास है।
विज्ञापन

एडीजी ने बताया कि एसआईटी मालूम करेगी कि आग लगाने की साजिश किसने और क्यों रची? जिस कमरे में आग लगी, उसमें शिक्षकों की जांच वाली फाइलें बताई गई हैं। उधर, अग्निश्मन विभाग भी इस मामले में जांच रिपोर्ट तैयार कर रहा है। बीएसए ने केस दर्ज कराया है। विभागीय जांच भी चल रही है।

जिले में 271 शिक्षक ऐसे हैं जिनकी बीएड की डिग्री फर्जी है। इनके खिलाफ जांच हो चुकी है। एसआईटी की रिपोर्ट बीएसए को सात महीने पहले दे दी गई थी। इसी तरह की रिपोर्ट पर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में फर्जी अंक पत्र पाले शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं।

कई जगह तो उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराए गए हैं। उन्हें दिए जा चुके वेतन की रिकवरी भी कराई जानी है। आगरा में यह प्रक्रिया एक तो देरी से शुरू हुई। दूसरा, नोटिस जारी करने में बहुत ढिलाई बरती गई।

नतीजा यह हुआ कि एक भी शिक्षक बर्खास्त नहीं किया जा सका। इन्हें दो नोटिस जारी किए जा चुके थे। अब अंतिम की बारी थी। इससे पहले ही उस कमरे में आग लग गई जिसमें इस प्रकरण की फाइलें थीं। इसमें शिक्षकों के मूल रिकार्ड भी थे। कुल 1500 फाइलें जली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed