{"_id":"5ccadf8abdec220717714a43","slug":"adg-pac-up-check-security-of-krishna-janmasthan-and-edgah-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा में मिली खामियां, एडीजी पीएसी ने दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा में मिली खामियां, एडीजी पीएसी ने दिए ये निर्देश
Thu, 02 May 2019 05:46 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 May 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
एडीजी पीएसी
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह ने अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था परखते हुए ट्रेंड जवान तैनात किए जाने की बात कही, वहीं सुरक्षा उपकरण का क्रियाशील होना माना।
कंट्रोल रूम को अपग्रेड करने का दावा किया, जिससे कि दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। पीएसी के युवा सिपाहियों को जन्मस्थान पर तैनात करने की बात भी कही।
गुरुवार की दोपहर अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा परखने पहुंचे एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह ने सुरक्षा उपकरण बारीकी से देखे।
कुछ स्थानों पर कंडम उपकरण मिलने पर तत्काल बदलने के निर्देश दिए। प्वाइंटों पर मुस्तैद जवानों की परेशानी जानते हुए सजग और सतर्क रहते हुए कड़ी निगाहें रखने को ताकीद भी किया।

Trending Videos
दो घंटे तक सुरक्षा का जायजा लेने के बाद जन्मस्थान के कंट्रोल रुम में जिले के अफसरों संग सुरक्षा पर मंथन किया। एडीजी पीएसी ने अफसरों को निर्देश दिए कि दोनों धार्मिक स्थलों की मजबूत निगरानी होनी चाहिए। पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ सामांजस्य बनाकर सुरक्षा के प्रति सजग और सतर्क रहें।
पत्रकारों से मुखाबित होते हुए एडीजी पीएसी ने बताया कि चार कंपनी पीएसी जन्मस्थान पर मुस्तैद है। इस मौके पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एसपी क्राइम अशोक मीणा, एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और एसपी यातायात डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।