फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   adg ajay anand praise people of agra for harmony

'आगरा के लोगों ने पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, प्रदेश में हो रही तारीफ, इसे कायम रखें'

Fri, 27 Dec 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
adg ajay anand praise people of agra for harmony
एडीजी अजय आनंद - फोटो : अमर उजाला
आगरा की जनता ने हिंदू-मुस्लिम एकता का जो उदाहरण पेश किया है, वो पूरे प्रदेश में एक मिसाल है। इसे आगे भी भविष्य में बनाए रखें। यह बातें बृहस्पतिवार को एडीजी अजय आनंद और एसएसपी बबलू कुमार ने कहीं। वो थाना छत्ता के जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। इसे पहले समझें। अपने परिचितों और मोहल्ले के लोगों को समझाएं। यह किसी भारतीय नागरिक की नागरिकता छीनने वाला नहीं है, बल्कि दूसरे देशों से आए लोगों को नागरिकता देने से संबंधित है। 
विज्ञापन


थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक कक्ष से लेकर मुंशी कक्ष में साज सज्जा की गई है। बृहस्पतिवार को उद्घाटन एडीजी अजय आनंद और एसएसपी बबलू कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी, कर्मचारी के साथ विधायक योगेंद्र उपाध्याय और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित समाज के प्रमुख लोग, भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'किसी के बहकावे में न आएं'

एसएसपी ने भी लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी। कहा कि लोग किसी के बहकावे में न आएं। इस कानून को समझें। अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर, कोई भड़काता है तो पुलिस को सूचना दें। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। 

उन्होंने कहा कि आगरा के लोगों ने शांति का परिचय दिया है। इसे कायम रखें। पूरे प्रदेश में आगरा की तारीफ हो रही है। इस दौरान हाथ उठाकर लोगों से वादा भी लिया गया। इनके अलावा विधायक और समाज के प्रमुख लोगों ने माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सहयोग के लिए कहा। 

प्रतियां भी बांटी गईं

थाना छत्ता में कार्यक्रम के दौरान आए लोगों को नागरिकता संशोधन कानून से संबंधित प्रतियां भी बांटी गईं। इसे लोगों ने पढ़कर जानकारी भी ली। पुलिस अधिकारियों से सवाल भी किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed