{"_id":"5d502b0b8ebc3e6c97362a4b","slug":"additional-chief-secretary-home-took-meeting-officials-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का समाधान न होने पर भड़के अपर मुख्य सचिव गृह, अफसरों की लगाई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का समाधान न होने पर भड़के अपर मुख्य सचिव गृह, अफसरों की लगाई क्लास
Sun, 11 Aug 2019 08:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 11 Aug 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल का निरिक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आगरा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराजगी जताई है। सबसे अधिक आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पर शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट पर बैठक कर इनके शीघ्र निस्तारण का आदेश दिया।
अपर मुख्य सचिव रविवार को लगभग 50 मिनट के लिए आगरा में थे। जम्मू-कश्मीर से लगाए गए 26 बंदियों को जेल में रखने की व्यवस्था देखने के बाद उन्होंने खेरिया हवाई अड्डे पर ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
बताया जा रहा है कि आईजीआरएस के तहत जिले में लगभग एक हजार शिकायतें लंबित हैं। इस पर संबंधित अपर जिलाधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने अपर मुख्य सचिव को बताया कि कई शिकायतों का निस्तारण तो हो चुका है लेकिन इसे पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा सका है।

इस पर अपर मुख्य सचिव गृह भड़क गए। सभी अधिकारियों को समय सीमा में जनशिकायतों का निस्तारण कर पोर्टल पर अपलोड करने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री संदर्भित जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर भी जवाब-तलब किया।
बता दें कि जनशिकायतों में लापरवाही का नतीजा है कि हाल ही में शासन द्वारा जारी सूची में आगरा 63 वें नंबर पर आया है। बैठक में जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।