फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Additional Chief Secretary Hemant Rao Reviewed Meeting Of Igrs Scheme

आगरा: अपर मुख्य सचिव की सख्त हिदायत, फोन पर लें फीडबैक और फिर मौके पर जाकर देखें हकीकत

Thu, 28 Oct 2021 02:06 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 28 Oct 2021 02:06 PM IST
सार

जनसुनवाई में आगरा की चौथी रैंक आने पर अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन ने खुशी जताई। अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने कहा कि जिलाधिकारी कार्यालय आने वाले फरियादियों की हर शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगी।

विज्ञापन
Additional Chief Secretary Hemant Rao Reviewed Meeting Of Igrs Scheme
आगरा: सर्किट हाउस में बैठक के दौरान अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन एवं आगरा के नोडल अधिकारी हेमंत राव ने बुधवार को सर्किट हाउस में आईजीआरएस योजना व बारिश से फसलों में हुए नुकसान, बाढ़ राहत व विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनसुनवाई में आगरा को प्रदेश में चौथी रैंक पर प्रसन्नता व्यक्त की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत कर्ताओं से फोन पर फीडबैक लिया जाए। फिर मौके पर जाकर अधिकारी हकीकत देखें। निस्तारण आख्याओं का सत्यापन अन्य विभागों से कराया जाए।

विज्ञापन

नोडल अधिकारी हेमंत राव ने समीक्षा के दौरान कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाए। लंबित मामलों की जिला स्तर पर समीक्षा हो। लापरवाह अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाए। जनसुनवाई मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए इसमें कोई कोताही न बरती जाए। 
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 90 प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण कर शिकायत कर्ताओं को संतुष्ट किया जा रहा है। फरियादियों की शिकायतों को धैर्य पूर्वक सुनने व निस्तारण की गुणवत्ता बेहतर बनाने का प्रयास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीआरएस के प्रभारी अधिकारी व एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाले हर फरियादी की शिकायत को ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। प्रति माह 628 शिकायतें पोर्टल पर दर्ज करने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष सितंबर में 1048 शिकायतें पोर्टल पर फीड की गई हैं। पोर्टल पर फीड शिकायत की स्थिति शिकायतकर्ता खुद जांच सकता है।

 

रंग लाई अमर उजाला की मुहिम
जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का मुद्दा उमर उजाला लगातार उठाता रहा है। तहसील दिवस, आईजीआरएस व अन्य संदर्भों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर खबरें प्रकाशित होने के बाद डीएम प्रभु एन सिंह ने सख्त रुख अख्तियार किया। लंबित शिकायतों पर विभागों को नोटिस जारी हुए। फरवरी में आगरा की 75वीं रैंक थी, जो अगस्त में 50वीं हुई और सितंबर में चौथे स्थान पर पहुंच गई। एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम का कहना है कि अक्तूबर माह में टॉप-10 में आगरा का स्थान बरकरार रखा जाएगा।

बारिश से फसलों में 10 प्रतिशत नुकसान
अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने बाढ़, आपदा व अतिवृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा की। एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव ने नोडल अधिकारी को बताया कि बेमौसम की बारिश से फसलों में 10 प्रतिशत नुकसान है। 33 प्रतिशत नुकसान पर ही मुआवजा वितरण का प्रावधान है। उन्होंने कहा, अछनेरा में धान व अन्य ब्लॉक में सरसों की फसल प्रभावित हुई है।  

प्रधानों ने ब्लॉक कर्मियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
फतेहपुर सीकरी। हेमंत राव शाम चार बजे सीडीओ ए मनिकन्डन के साथ विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए फतेहपुर सीकरी ब्लॉक पर पहुंचे। वे यहां मनरेगा, पेंशन, आवास कार्यों से संतुष्ट नजर आए। ब्लॉक पर ही प्रधान संगठन के  मंडल अध्यक्ष अनीश चाहर, तालेवर सिंह, गुड्डू चाहर आदि ने नोडल अधिकारी से ब्लॉक अधिकारी व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। औलंडा के प्रधान जगदीश सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के छह माह बाद भी सचिव ने समितियों को गठन नहीं होने दिया है। उन्होंने सीडीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक से वह थाना परिसर में निर्माणाधीन बैरक व भवन देखने पहुंचे। जिसे तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

अहोई अष्टमी आज: संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं का व्रत, प्रचलित है ये प्राचीन कथा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed