{"_id":"5e8ae3368ebc3e76ca4a342d","slug":"additional-20-bed-icu-ready-in-sn-medical-college-agra-for-fight-against-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, एसएन मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का अतिरिक्त आईसीयू तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, एसएन मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का अतिरिक्त आईसीयू तैयार
Mon, 06 Apr 2020 01:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में 20 बेड के आईसीयू की व्यवस्था की गई है। कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की इमारत में 14 बेड का आईसीयू बनाया गया है।
इसमें वेंटिलेटर, जीवन रक्षक उपकरण, ऑक्सीजन समेत पूरी व्यवस्था की गई है। यह पूरी तरह से आइसोलेट भी है। यहां सामान्य मरीजों के आने पर रोक लगा दी है। संबंधित स्टाफ ही यहां आ-जा सकता है। छह बेड का आईसीयू इमरजेंसी के ट्रॉमा सेंटर में है।
इसके अलावा 14 बेड का आईसीयू आठ मंजिला इमारत में और तीन बेड का आईसीयू बाल रोग विभाग में है। इस तरह से अभी तक एसएन मेडिकल कॉलेज में 37 बेड के आइसीयू की व्यवस्था है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि कोरोना वायरस से घबराएं नहीं बेवजह घरों से बाहर न निकलें और एक से डेढ़ मीटर की दूरी का ख्याल रखें। एसएन मेडिकल कॉलेज में शासन के निर्देश पर 20 बेड का आईसीयू अलग से बनाया गया है।

सीएचसी-पीएचसी पर भी तैयारी के निर्देश
जरूरत पड़ी तो सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना वायरस के संदिग्धों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाए जा सकते हैं। इसके लिए चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। जिले में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं।
उधर, जिला अस्पताल और सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सभी स्टाफ की कोरोना वायरस से निपटने के कार्यों में ड्यूटी लगेगी। इसके लिए इनको प्रशिक्षण देकर 15-15 दिन का रोस्टर प्लान बनाया गया है।
कोरोना की जांच का प्रशिक्षण लेकर आई टीम
एसएन मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में कोरोना वायरस की जांच की सुविधा है। इसके लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की टीम किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में तीन दिन का प्रशिक्षण लेकर आ गई है। यह टीम कोरोना वायरस की जांच कर सकेगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक से जांच करने की अनुमति और जांच किट उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।