{"_id":"6a3c423f703b535f530fed7c","slug":"ada-to-inspect-blueprints-of-coaching-centers-hotels-and-restaurants-agra-news-c-25-1-agr1035-1093002-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट के नक्शे जांचेगा एडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट के नक्शे जांचेगा एडीए
विज्ञापन
आगरा। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) भी अलर्ट मोड पर आ गया है। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने आगरा सीमा के भीतर संचालित सभी कोचिंग सेंटरों के मानचित्र स्वीकृति और सुरक्षा मानकों की सघन जांच के निर्देश दिए हैं। इसके लिए संयुक्त सचिव (प्रभारी प्रवर्तन) और नगर नियोजक/प्रभारी मानचित्र को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपते हुए 30 जून तक विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की गई है।
एडीए सचिव संजय कुमार ने बताया दो टीमें कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट के नक्शे और सुरक्षा निर्माण मानकों की जांच बृहस्पतिवार से शुरू करेंगी। प्राधिकरण ने सीमा क्षेत्र में चल रहे अवैध होटलों और रेस्टोरेंटों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज करेगा। इससे पहले प्रवर्तन व मानचित्र अनुभाग द्वारा होटलों और रेस्टोरेंटों के मानकों व मानचित्र सत्यापन के लिए सर्वे कर 15 जून तक रिपोर्ट मांगी गई थी, जो अब तक अप्राप्त है। उपाध्यक्ष ने इस ढिलाई पर नाराजगी जताते हुए दोनों मामलों को बेहद संवेदनशील व महत्वपूर्ण बताया है और प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं।