फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA silent on the question of why the building was not demolished before construction began

Agra News: निर्माण शुरू होने से पहले क्यों ध्वस्त नहीं हुई बिल्डिंग, सवाल पर एडीए मौन

Sun, 26 Apr 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
ADA silent on the question of why the building was not demolished before construction began
आगरा। छत्ता वार्ड के भैरों बाजार क्षेत्र में कृष्णा मेट्रो मॉल के निर्माण स्थल पर पुरानी बिल्डिंग धराशायी होने के मामले में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने रिपोर्ट पेश कर चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

अफसर सिर्फ इस बात पर जोर दे रहे हैं कि शिकायतों के चलते निर्माण की लगातार जांच की जा रही थी। प्राधिकरण की ओर से पास किए गए नक्शे के अनुरूप ही निर्माण हो रहा था। जो बिल्डिंग गिरी, वह भी निर्माण का हिस्सा थी और उसे सेट-बैक एरिया के तौर पर खाली छोड़ा जाना था।
विज्ञापन

हालांकि इस बात पर कोई भी अफसर बोलने को तैयार नहीं है कि जब निर्माण शुरू हुआ तो उस हिस्से को क्यों नहीं तोड़ा गया। चूंकि हादसे के समय बैंक के कर्मचारी-अधिकारी लंच पर गए थे, ऐसे में जानमाल को बड़ा नुकसान होने से बच गया लेकिन निर्माण शुरू होने के बावजूद बिल्डिंग का न गिराया जाना सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, उच्चाधिकारियों को भेजी गई एडीए की आख्या के अनुसार निर्माण कार्य पूरी तरह स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप पाया गया है। एडीए की रिपोर्ट स्वीकार करती है कि भूखंड संख्या- 8/390 और 8/390/1 पर 4488.99 वर्गमीटर क्षेत्र में मानचित्र संख्या एडीए/बीपी/24-25/0232 स्वीकृत है। नियमानुसार, निर्माणकर्ता किरधा अर्थ डेवलपर्स और कृष्णा भू विकास को सेट-बैंक एरिया खाली करने के लिए पुरानी बिल्डिंग को पहले ही पूरी तरह ध्वस्त करना था। सहायक अभियंता प्रमोद कुमार की ओर से एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्माणकर्ता को वह पुरानी बिल्डिंग स्वयं ध्वस्त करनी थी। सवाल यह है कि जब बिल्डिंग खतरनाक थी तो उसे पहले क्यों नहीं गिरवाया गया?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed