फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA seized Rs 32.38 lakh for not paying dues 10 allotments cancelled

घर भी गया और रकम भी: एडीए ने बकाया नहीं चुकाने पर 32.38 लाख रुपये किए जब्त, 10 आवंटन निरस्त

Fri, 13 Oct 2023 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 12:45 PM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण ने 400 से अधिक आवंटियों को नोटिस जारी किए थे, जिसमें बकाया राशि जल्द जमा कराने के लिए कहा था। इसके बाद भी आवंटियों ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद एडीए ने बड़ा कदम उठाते हुआ 10 आवंटन निरस्त करते हुआ 32.38 लाख रुपये जब्त किए हैं। 
 

विज्ञापन
ADA seized Rs 32.38 lakh for not paying dues 10 allotments cancelled
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने भूखंड आवंटन के बाद बकाया नहीं चुकाने पर बृहस्पतिवार को शास्त्रीपुरम व ताजनगरी योजना में 10 आवंटियों के आवंटन निरस्त किए हैं। एडीए ने 32.38 लाख रुपये आवंटियों के जब्त किए हैं। एक दर्जन से अधिक योजनाओं में एडीए ने 400 से अधिक बकाएदारों को नोटिस जारी किए थे। 100 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।
विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि 400 आवंटियों में 183 ने लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं कराई। इनके विरुद्ध बार-बार नोटिस जारी किए। इनमेें 10 आवंटी ऐसे थे जिन्होंने आवंटन के बाद एक बार भी राशि जमा नहीं की। पहले चरण में 10 के आवंटन निरस्त किए हैं। इनकी 32.38 लाख रुपये की जमा राशि जब्त कर ली गई है। निरस्त संपत्तियों को ई-नीलामी के माध्यम से पुन: आवंटित किया जाएगा। इन संपत्तियों से एडीए को करीब तीन करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन


30 अक्तूबर तक यदि बकाया राशि जमा नहीं हुई तो अन्य चिह्नित बकाएदारों के आवंटन भी निरस्त किए जाएंगे। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि जिन आवंटियों ने आवंटन के नियम व शर्तों का उल्लंघन किया है उनकी जमा राशि को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   यूपी: कपड़े की दुकान में चल रहा था ये अवैध धंधा, ग्राहकों को भनक तक नहीं लगी; पुलिस के पहुंचते ही मच गया बवाल


इनके आवंटन हुए निरस्त
शास्त्रीपुरम योजना में विनोद अग्रवाल एफ-147, अलका राजपूत भूखंड संख्या 135, अमित कुमार शर्मा एफ 68, कृति शर्मा एफ 126, ग्रीन पार्क शू प्रा.लि. बी-60, नीलम गुप्ता शास्त्रीपुरम बी-22, ग्रीन पार्क शू प्रा.लि. बी-38, वीरेंद्र कुमार ई-39 और ताजनगरी फेस एक में मोहित रावत भूखंड संख्या एक, हरिओम एवं अन्य सी-एस 5 भूखंड का आवंटन निरस्त हुआ है।

ये भी पढ़ें -   Agra: मध्य प्रदेश के सागर में आगरा के दो कारोबारियों से 3.22 करोड़ की चांदी जब्त, चल  रही है पूछताछ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed