{"_id":"625ff4e00a102a08432184c9","slug":"ada-seals-illegal-hotel-near-taj-mahal-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ताजमहल के पास आवासीय भवन को बना दिया होटल, एडीए ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ताजमहल के पास आवासीय भवन को बना दिया होटल, एडीए ने किया सील
Wed, 20 Apr 2022 05:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Apr 2022 05:26 PM IST
सार
ताजमहल के पास नियमों के विरुद्ध आवासीय भवन को होटल में तब्दील कर दिया गया। एडीए ने इस मामले में कई बार भवन मालिक को नोटिस भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर होटल सील कर दिया गया।
विज्ञापन
होटल सील करते एडीए के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की टीम ने ताजगंज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक होटल को सील कर दिया। सात कमरों के इस होटल का संचालन आवासीय भवन में हो रहा है। एडीए ने मामले में कई बार नोटिस दिए, लेकिन मकान स्वामी ने कोई पैरवी नहीं की। बुधवार पुलिस बल के साथ पहुंची एडीए की टीम ने होटल पर सील लगा दी।
विज्ञापन
ताजमहल के पास धांधूपुरा में ग्रीन व्यू नाम से होटल का संचालन किया जा रहा था। एडीए प्रवर्तन दल यहां निर्माण के समय भी आया था। भवन स्वामी अनवर अंसारी ने एडीए प्रवर्तन दल को कोई साक्ष्य नहीं दिखाए। इसके बाद एडीए ने नोटिस भी भेजा। भवन स्वामी अनवर अंसारी निर्माण करता चला गया और पूरे भवन को एक होटल में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन
एडीए ने सील की कार्रवाई करने से पहले 31 मार्च 2022 को भी आखिरी नोटिस देकर भवन स्वामी को पक्ष रखने का मौका दिया था। भवन निर्माण के संबंध में अनवर अंसारी कोई पक्ष नहीं रख पाए तो एडीए की टीम ने होटल का सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान थाना ताजगंज का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन