फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA personnel manipulating student gets going on

छात्रा से छेड़खानी पर एडीए कर्मी की धुनाई

Sat, 28 Mar 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 28 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
सपा का झंडा लगी इनोवा कार में सवार अधेड़ और युवक ने शुक्रवार को दुकान में लूटपाट करने के बाद बोदला चौकी के पास मां के साथ जा रही छात्रा को जबरन कार में खींचने की कोशिश की। बेटी को बचाने के लिए महिला बदमाशों टूट पड़ी। एक को कार से खींच लिया और पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने कार को घेर उसके दूसरे साथी को दबोचकर धुना। थाने में आरोपी ने खुद को सपा नेता बता रौब दिखाने की कोशिश की तो वहां भी भीड़ ने धुना। सीओ लोहामंडी के अनुसार, आरोपी प्रेमशंकर पाराशर एडीए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। निलंबित चल रहा है। उसका साथी युवक फरार हो गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रेमशंकर के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जगदीशपुरा क्षेत्र में रहने वाली मीना शुक्रवार दोपहर अपनी बेटी संजना (दोनों बदले हुए नाम) के साथ बोदला स्थित केनरा बैंक आईं थीं। संजना इंटर की छात्रा है। तकरीबन ढाई बजे मां-बेटी घर लौट रही थीं। बैंक के कुछ दूरी पर सपा का झंडा लगी इनोवा कार खड़ी थी। एक अधेड़ ड्राइविंग सीट पर बैठा था, जबकि पीछे की सीट पर युवक बैठा था। युवक ने छात्रा को बुलाया। छात्रा का हाथ पकड़कर कार में खींच लिया। यह देख उसकी मां दौड़ी। बेटी को बचाने का प्रयास किया तो दोनों कार सवार शोहदों ने मां के साथ भी बदसलूकी की। इस पर मीना मनचलों से भिड़ गईं। एक को कार से खींच लिया और उसकी चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। यह देख राहगीर और दुकानदार भी आ गए। एक मनचला तो भाग निकला, लेकिन अधेड़ को भीड़ ने दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसी बीच संजना ने पुलिस के साथ ही अपने पिता को भी फोन करके बुला लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गुस्साई भीड़ भी थाने पहुंच गई। थाने में पहुंचते ही आरोपी ने खुद को सपा नेता बताकर रौब गालिब किया तो लोगों ने थाने में ही उसे पीटना शुरू कर दिया। छात्रा के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।
विज्ञापन



दुकान से लूटा सामान
बोदला-बिचपुरी रोड स्थित तोमर फर्नीचर हाउस के मालिक सुनील तोमर ने बताया कि इनोवा सवार अधेड़ ने दुकान पर कर्मचारी रामहेत से मारपीट करके दो गद्दे लूट लिए थे। दुकानदारों के जुटने पर दोनों कार लेकर भाग निकले। वे थाने पहुंचे तो आरोपी थाने में मिला। उसकी कार से गद्दा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे बोले, पिता की हरकत से सारा मोहल्ला परेशान
घटना की जानकारी पर आरोपी अधेड़ के बेटे पहुंच गए। उनका कहना है कि पिता की हरकतों से आए दिन शर्मिंदा होना पड़ता है। पहले पिता को थाना छत्ता पुलिस ने पकड़ा था। वह लड़कियों के साथ छेड़खानी करता है। विरोध करने पर उसने पुलिस को झूठी सूचना देकर बेटों को ही थाने में बंद करा दिया था। बेटों ने कहा कि पिता सुबह से शराब पीने लगता है। मोहल्ले के लोग भी परेशान हैं। थाने पहुंची मोहल्ले की महिलाओं ने भी आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed