{"_id":"634c4d627ab3683f3c3882fc","slug":"ada-issued-commercial-activities-close-notices-to-three-thousand-businessman-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: 3000 व्यापारियों को जारी हैं व्यापार बंद करने के नोटिस, दुकानदार बोले- न छीना जाए हमारा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 3000 व्यापारियों को जारी हैं व्यापार बंद करने के नोटिस, दुकानदार बोले- न छीना जाए हमारा रोजगार
Mon, 17 Oct 2022 06:46 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Oct 2022 06:46 AM IST
सार
जिन प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया है, उनमें 50 से अधिक होटल व रेस्टोरेंट के अलावा हैंडलूम, मार्बल व अन्य दुकानदार शामिल हैं। आज व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने की मोहलत खत्म हो रही है।
विज्ञापन
ताजगंज में दुकानों पर लगे बैनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजमहल के पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी गेट पर 3000 हजार प्रतिष्ठानों को 17 अक्तूबर तक बंद करने के नोटिस दिए हैं। सोमवार को इनकी मियाद खत्म हो जाएगी। इसके बाद एडीए ने बलपूर्वक प्रतिष्ठान बंद कराने और इसके लिए व्यापारियों को स्वयं जिम्मेदार रहने का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन
जिन प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया है, उनमें 50 से अधिक होटल व रेस्टोरेंट के अलावा हैंडलूम, मार्बल व अन्य दुकानदार शामिल हैं। एडीए ने राजस्व विभाग, नगर निगम, टोरंट पावर के साथ मिलकर 500 मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधियों का सर्वे पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
सैकड़ों साल से कर रहे काम
होटल संचालक संदीप अरोरा ने बताया कि ताजमहल के आसपास शाहजहां के जमाने से व्यापार हो रहा है। सैकड़ों सालों से यहां लोग काम कर रहे हैं। विकास प्राधिकरण की कार्रवाई न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन