{"_id":"66d530e5ed8c9f1c6802ec79","slug":"ada-engineering-failed-20-year-old-wall-in-agra-intact-new-one-collapsed-in-three-years-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीए की इंजीनियरिंग हुई फेल: आगरा में 20 साल पुरानी दीवार बरकरार, नई तीन साल में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए की इंजीनियरिंग हुई फेल: आगरा में 20 साल पुरानी दीवार बरकरार, नई तीन साल में गिरी
Mon, 02 Sep 2024 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2024 08:58 AM IST
सार
श्रीक्षेत्र बजाजा कमेटी ने ताजगंज श्मशान घाट पर 20 साल पहले जो दीवार बनवाई थी, वो सही सलामत खड़ी हुई है। वहीं तीन साल पहले जो निर्माण हुए, वो गिर गए।
विज्ञापन
श्रीक्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा बनवाई गई दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर समाज के लोगों ने सवाल उठाए हैं। ताजगंज श्मशान घाट पर श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने 20 साल पहले दीवार का निर्माण कराया था, वह अभी बरकरार है जबकि एडीए की 3 साल पहले बनवाई गई दीवार बीते सप्ताह गिर गई। कमेटी ने दोषियों के खिलाफ मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग की है।
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने मंडलायुक्त को भेजे पत्र में लिखा है कि श्मशान घाट पर पार्किंग की तरफ से दीवार का निर्माण आगरा विकास प्राधिकरण ने 2021 में कराया, लेकिन बीते सप्ताह ही दीवार गिर गई। उन्होंने इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। कहा कि श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने 20 वर्ष पहले जो दीवार बनवाई, वह अब तक सुरक्षित है। कहा कि अंत्येष्टि में हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसलिए मजबूत दीवार का जल्द पुनर्निर्माण होना चाहिए।
कमेटी की बनवाई दीवार बाढ़ झेल गई
श्रीक्षेत्र बजाज कमेटी के संरक्षक अशोक गोयल कहा कि कमेटी की बनवाई गई दीवार कई सालों की बाढ़ को झेल गई। वर्ष 2010 की बाढ़ का पानी भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाया लेकिन एडीए की बनवाई गई दीवार बारिश की बूंद में ही भरभरा कर गिर गई। इसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि इस संबंध में एक आरटीआई भी प्राधिकरण में डाली गई है जिसका जवाब मिलना बाकी है।