फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA cracks down on illegal constructions; three demolished, four sealed.

Agra News: अवैध निर्माणों पर चला एडीए का डंडा, तीन ध्वस्त, चार सील

Sat, 04 Jul 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
ADA cracks down on illegal constructions; three demolished, four sealed.
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के प्रवर्तन अनुभाग ने वार्ड हरीपर्वत-प्रथम, हरीपर्वत-द्वितीय और ताजगंज-प्रथम में बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे चार अनधिकृत निर्माणों को सील कर दिया। वहीं, हरीपर्वत-द्वितीय, ताजगंज-प्रथम और ताजगंज-द्वितीय वार्ड में तीन अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की गाज गिरी।
विज्ञापन

हरीपर्वत-प्रथम वार्ड में संजय अग्रवाल द्वारा कमला नगर की ब्रजधाम कॉलोनी के सामने और हरीश अग्रवाल उर्फ जुगनु द्वारा गोपाल कुंज कॉलोनी में बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माणों को अधिनियम की धारा-28 क (1) के तहत सील किया गया। सिकंदरा स्थित अगम पैराडाइज में संजय अरोरा और ताजगंज-प्रथम वार्ड के रजरई रोड पर अलखनंदा के सामने विमला देवी द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को भी सील कर दिया गया। दूसरी ओर सिकन्दरपुर दयालबाग में मोहित अग्रवाल द्वारा बलूनी स्कूल के पास करीब 9000 वर्गमीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। ताजगंज-प्रथम वार्ड के मौजा बरौली अहीर में शमशाबाद रोड पर अजय यादव, जितेन्द्र कुमार यादव और राकेश यादव द्वारा करीब 25000 वर्गमीटर भूमि पर बसाई जा रही कॉलोनी तथा ताजगंज-द्वितीय वार्ड के मौजा धांधूपुरा में प्रदीप चौधरी व भूपेन्द्र द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed