{"_id":"637356008b5ea61d7a693d88","slug":"ada-bulldozer-ran-on-bm-virat-residency-illegal-colony-built-in-12000-square-meters-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बीएम विराट रेजीडेंसी पर चला एडीए का बुलडोजर, 12000 वर्ग मीटर में बन रही थी अवैध कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बीएम विराट रेजीडेंसी पर चला एडीए का बुलडोजर, 12000 वर्ग मीटर में बन रही थी अवैध कॉलोनी
Tue, 15 Nov 2022 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Nov 2022 02:34 PM IST
सार
कॉलोनी का नक्शा पास नहीं था। हाईवे पर एक साल से इस कॉलोनी में काम चल रहा था। एडीए के इंजीनियर आंख मूंदे रहे। फील्ड कर्मियों पर मिली भगत के आरोप हैं। उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में हाईवे किनारे रुनकता के पास अवैध कॉलोनी बन गई। सड़क बिछाकर प्लॉटिंग हो रही थी। सोमवार को विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी के रूप में बनाई जा रही बीएम विराट रेजीडेंसी पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया।
आगरा विकास प्राधिकरण ने 1200 वर्ग मीटर में बन रही इस अवैध कॉलोनी पर पुलिस व सचल दल के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। कॉलोनी का नक्शा पास नहीं था। हाईवे पर एक साल से इस कॉलोनी में काम चल रहा था। एडीए के इंजीनियर आंख मूंदे रहे। फील्ड कर्मियों पर मिली भगत के आरोप हैं। उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत के बाद बीएम विराट रेजीडेंसी के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण की सूची में 250 से अधिक अवैध कॉलोनियां हैं। जिन्हें बनाते समय मानचित्र स्वीकृत नहीं हुए। सीवर, पेयजल, सड़क व अन्य विकास कार्य नहीं हुए। इनमें रहने वाले एक लाख से अधिक लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उधर, 50 से अधिक नई कॉलोनियां अवैध रूप से बन रही हैं। जिनके विरुद्ध विकास प्राधिकरण ने आंख मूंद रखी हैं।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण ने 1200 वर्ग मीटर में बन रही इस अवैध कॉलोनी पर पुलिस व सचल दल के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। कॉलोनी का नक्शा पास नहीं था। हाईवे पर एक साल से इस कॉलोनी में काम चल रहा था। एडीए के इंजीनियर आंख मूंदे रहे। फील्ड कर्मियों पर मिली भगत के आरोप हैं। उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत के बाद बीएम विराट रेजीडेंसी के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: मंटोला में पुराने भवन के विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा, पुलिस के पहुंचते ही भागे लोग
विज्ञापन