फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA Big action demolished construction of illegal colony being built in 20 thousand square yards in Etmadpur Madra Agra 

Agra: एडीए की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार वर्ग गज में बन रही अवैध कॉलोनी का ढहा दिया निर्माण

Thu, 09 Jun 2022 09:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 09:40 PM IST
सार

एडीए ने एत्मादपुर मदरा में  बनाई जा रही अवैध कालोनी को बुलडोजर से ढहा दिया। इस कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी मची रही, लेकिन एडीए का बुलडोजर नहीं रुका।
 

विज्ञापन
ADA Big action demolished construction of illegal colony being built in 20 thousand square yards in Etmadpur Madra Agra 
अवैध कॉलोनी पर चलता एडीए का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने एत्मादपुर मदरा में बनाई जा रही अवैध कालोनी को बुलडोजर से ढहा दिया। 20 हजार वर्ग गज में बनाई जा रही अवैध कालोनी में ऑफिस, सड़कें, कमरा और बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


सहायक अभियंता अनुराग चौधरी ने बताया कि मौजा एत्मादपुर मदरा के खसरा नंबर 595 और 785 की 20 हजार वर्ग गज जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। शकील खान द्वारा अवैध निर्माणाधीन कॉलोनी में प्लॉट काट दिए गए थे। एडीए ने बुलडोजर ले जाकर अवैध कॉलोनी में बनाए गए कमरे, बाउंड्री, सड़कों और गेट को ध्वस्त कर दिया। इस कॉलोनी का ले आउट भी स्वीकृत नहीं कराया गया था और प्लॉट बेचे जा रहे थे। नोटिस के बाद भी काम नहीं रुका तो बृहस्पतिवार के अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को तोड़ दिया गया। कार्रवाई में अवर अभियंता केपी सिंह, पंकज शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जनवरी में आदेश, तोड़ा अब

खसरा संख्या 595, 785 मौजा एत्मादपुर मदरा पर अवैध कॉलोनी ध्वस्त करने का आदेश 13 जनवरी 2022 को पारित किया गया, लेकिन इसे तोड़ा न जा सका। बृहस्पतिवार को इस कार्रवाई में प्रशासन ने तहसीलदार सदर रजनीश कुमार को मौके पर भेजा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्राधिकरण के अधिकारियों ने अवैध कब्जा हटवा दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

14 जून को सहारा में ध्वस्त होगी अवैध कॉलोनी

आगरा विकास प्राधिकरण के प्रभारी प्रवर्तन ने दीपक अग्रवाल द्वारा नानपुर मोड़ मौजा सहारा फतेहपुरसीकरी रोड शाहगंज वार्ड में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने के लिए फोर्स मांगा है। दो साल पहले 26 मार्च 2020 को कॉलोनी के अवैध निर्माण ध्वस्त कराए गए थे, लेकिन अब फिर नए सिरे से अवैध कॉलोनी बनाई जा रही है। इस पर एडीए द्वारा 14 जून को फिर से बुलडोजर चलाया जाएगा। 

प्लॉट खरीदने से पहले करें जानकारी

एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि शहर के नवविकसित हिस्सों में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एडीए कार्रवाई कर रहा है। लोगों से भी अपील है कि कहीं प्लॉट खरीदें तो पहले एडीए से यह पता कर लें कि कॉलोनी एप्रूव्ड है या नहीं। अवैध निर्माणों का ध्वस्तीकरण और तेज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed