फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Actress MP Kangana Ranaut's lawyer appears next hearing on 18 March

UP: कंगना रनौत की अधिवक्ता कोर्ट में हुईं हाजिर, जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय; अब 18 मार्च को सुनवाई

Thu, 27 Feb 2025 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 02:50 PM IST
सार

भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्र द्रोह एवं किसानों के अपमान के मामले में एमपी-एमएलए की कोर्ट में सुनवाई हुई। उनकी ओर से अधिवक्ता हाजिर हुईं। उन्होंने वकालत नामा पेश कर जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा है। 
 

विज्ञापन
Actress MP Kangana Ranaut's lawyer appears next hearing on 18 March
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हिमाचल के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह वाद में बृहस्पतिवार को आगरा के एमपी-एमएलए अनुज कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई। कंगना की तरफ से उनकी अधिवक्ता हाजिर हुईं। उन्होंने वकालतनामा प्रस्तुत कर जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय की मांग की।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पिछली तारीख पर थानाध्यक्ष न्यू आगरा ने वादी और गवाहों के बयान दर्ज कर आख्या पेश की थी। अब 18 मार्च को अगली सुनवाई होगी। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना रनौत के खिलाफ 11 सितंबर 2024 को वाद दायर किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने देश के किसानों पर अभद्र टिप्पणी और क्रांतिकारी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगाया था। अदालत ने कंगना रनौत को पक्ष रखने के लिए उनके हिमाचल प्रदेश स्थित कुल्लू मनाली और दिल्ली के पते पर तीन नोटिस भेजे थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता उनकी तरफ से अदालत में हाजिर हुईं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed