{"_id":"66f1b64302fd0d3450095de9","slug":"actor-sparsh-film-missing-ladies-has-been-nominated-for-oscar-award-2025-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा के स्पर्श की फिल्म की ऑस्कर में एंट्री, सुबह-सुबह मिली खबर.... परिवार में खुशियों का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा के स्पर्श की फिल्म की ऑस्कर में एंट्री, सुबह-सुबह मिली खबर.... परिवार में खुशियों का माहौल
Tue, 24 Sep 2024 07:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:06 AM IST
सार
आगरा के रहने वाले अभिनेता स्पर्श की फिल्म की ऑस्कर में एंट्री हो गई है। सूरज की पहली किरण के साथ खबर मिली तो परिवार में खुशियों का माहौल हो गया।
विज्ञापन
मां रागिनी के साथ स्पर्श श्रीवास्तव
- फोटो : संवाद
विस्तार
वर्ष 2024 में आई फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर अवार्ड 2025 के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री मिल गई है। इस फिल्म में आगरा के स्पर्श श्रीवास्तव ने भी अभिनय किया है। बचपन से अभिनय का जुनून और अलग पहचान बनाने का सपना लेकर आग बढ़ रहे स्पर्श श्रीवास्तव का सपना सच होने जा रहा है।
विज्ञापन
सुबह-सुबह फिल्म के ऑस्कर अवार्ड 2025 में चुने जाने की खबर मिली तो स्पर्श के परिवार में खुशी का माहौल हो गया। हालांकि खबर मिलने के बाद ही स्पर्श को मुंबई किसी प्रोजेक्ट के लिए जाना पड़ा। लेकिन, मां रागिनी ताजनगरी में ही रह कर रिशेतदारों के साथ खुशियां बांटने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
स्पर्श की मां रागिनी ने बताया कि उनके और स्पर्श के पास एक साथ फोन आया। अलग-अलग लोगों से इसकी जानकारी दी। मुझे मेरे रिश्तेदारों ने फोन करके बताया। स्पर्श को फिल्म के प्रोडक्शन वालों ने फोन करके बताया। स्पर्श के लिए यह फिल्म बड़े पर्दे की पहली फिल्म है। बेटे का सपना अब पूरा होने जा रहा है।
वैसे तो बेटे स्पर्श की दो-तीन फिल्म ओटीटी पर आ चुकी हैं। लेकिन, 'लापता लेडीज' में स्पर्श के अभिनय ने पूरी जिंदगी को बदल दिया है। अब ऑस्कर के लिए नामांकित होना सोने पर सुहागा है। फिल्म के रिलीज होने के बाद से स्पर्श को काम भी बहुत मिल रहा है। इस फिल्म का नाम ऑस्कर अवार्ड के लिए जाना, सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि उन सभी लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिन्होंने इस फिल्म में बहुत ही मेहनत की है। अब स्पर्श की दुपहिया वेब सीरीज आने वाली है।