{"_id":"6ab19d20091cac3d4008681c","slug":"activate-the-booths-and-ensure-the-benefits-of-schemes-reach-the-eligible-beneficiaries-agra-news-c-25-1-agr1067-1165459-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बूथों को सक्रिय करें और पात्रों तक पहुंचाए योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बूथों को सक्रिय करें और पात्रों तक पहुंचाए योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
भाजपा की बैठक
आगरा। भाजपा की ब्रज क्षेत्र प्रभारी व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल में महानगर व जिला के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। महानगर एवं आगरा जिले की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी ने सभी बूथों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। साथ ही टीमवर्क पर जोर देते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
शुभारंभ के बाद ब्रज क्षेत्र प्रभारी ने महानगर एवं जिले के कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के विभिन्न अभियानों की मंडल से लेकर शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर तक की समीक्षा की। उन्होंने सभी मंडल प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे मंडल अध्यक्षों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएं।
उन्होंने जिले के कई पुराने नेताओं, कार्यकर्ताओं व पूर्व जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। बैठक में महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रशांत पाैनियां, जिला प्रभारी घनश्याम लोधी, अशोक पिप्पल, यादवेंद्र प्रताप सिंह, सुग्रीव चौहान, बीना लवानिया, बबलू लोधी, नीतेश शिवहरे, संतोष सिकरवार, हरिओम रावत, मनीष गौतम, महेश शर्मा, रोहित कत्याल, मुकेश चाहर भी रहे।