{"_id":"68063bb314c577b1e3029d33","slug":"activa-caught-fire-and-woman-burnt-alive-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में दर्दनाक हादसा..ट्रक से टक्कर के बाद स्कूटी में लगी आग, महिला की जिंदा जलकर माैत; देवरानी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में दर्दनाक हादसा..ट्रक से टक्कर के बाद स्कूटी में लगी आग, महिला की जिंदा जलकर माैत; देवरानी झुलसी
Mon, 21 Apr 2025 06:06 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:06 PM IST
सार
ट्रक से टक्कर के बाद स्कूटी आग की लपटों में घिर गई। महिला की जिंदा जलकर माैत हो गई। जबकि पीछे बैठी देवरानी गंभीर रूप से झुसल गई। दृश्य देख लोगों की चीख निकल गई।
विज्ञापन
सड़क पर जलती एक्टिवा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शमसाबाद-इरादतनगर रोड पर बीकापुर गांव के पास सोमवार की शाम को दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर लगने के बाद स्कूटी में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में स्कूटी सवार सवार जेठानी-देवरानी लपटों में घिर गईं। जब तक आसपास के लोग बचाने पहुंचे, तब तक जेठानी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि देवरानी को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुर्घटना शाम करीब चार बजे हुई। फिरोजाबाद, टूंडला के गांव भीकनपुर बझेरा की रहने वाली रेनू (28) अपने देवरानी मंजू (25) के साथ स्कूटी से अपने पूर्वजों के देवस्थान इरादत नगर के गांव भिलावली आई थीं। यहां दर्शन करने के बाद शाम करीब चार बजे अपने गांव लौट रही थीं। शमसाबाद-इरादत नगर रोड पर बीकापुर गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें-UP: चार वर्षीय बेटे के सामने हैवानियत...तमंचे के बल पर मां से दरिंदगी, रोते हुए मासूम को देखकर भी नहीं आया तरस
ये भी पढ़ें-UP: चार वर्षीय बेटे के सामने हैवानियत...तमंचे के बल पर मां से दरिंदगी, रोते हुए मासूम को देखकर भी नहीं आया तरस
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद स्कूटी में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों में दोनों महिलाएं घिर गईं। इसी दरम्यान चालक ट्रक लेकर भाग निकला। चीखपुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौैके पर पहुंचे और उन्होंने आसपास से मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक लपटें तेज हो गई थीं। रेनू गाड़ी के साथ ही जिंदा जल गईं, जबकि मंजू गंभीर रूप से झुलस गईं।
सूचना पर दमकल भी पहुंची मगर तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। मृतका के जेठ धर्मवीर ने बताया कि वह भी अपनी गाड़ी से देवस्थान पर गए थे। रेनू और मंजू के पति गुजरात में नौकरी करते हैं। हादसे के बाद मंजू को पुलिस ने गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें-UP: दुष्कर्म पीड़ित बालिका के घर पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन...ये क्या कह दिया, बयान हुआ वायरल
ये भी पढ़ें-UP: दुष्कर्म पीड़ित बालिका के घर पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन...ये क्या कह दिया, बयान हुआ वायरल
साड़ी से हो सकी मृतका की पहचान
स्कूटी में आग लगने से दोनों महिलाएं इतनी बुरी तरह झुलस गईं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। आग से साड़ी का कुछ हिस्सा बच गया था। इसी आधार पर जेठ धर्मवीर ने मृतका की पहचान रेनू के रूप में की। रेनू के तीन बच्चे हैं, जबकि मंजू के दो बच्चे हैं।
स्कूटी में आग लगने से दोनों महिलाएं इतनी बुरी तरह झुलस गईं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। आग से साड़ी का कुछ हिस्सा बच गया था। इसी आधार पर जेठ धर्मवीर ने मृतका की पहचान रेनू के रूप में की। रेनू के तीन बच्चे हैं, जबकि मंजू के दो बच्चे हैं।