Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action will be taken against those who reduce sugarcane weight

Agra News: गन्ना तौल में घटतौली करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 01 Jan 2023 04:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who reduce sugarcane weight
गन्ना तौल में घटतौली करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान को शासन सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। गन्ने की घटतौल और गन्ना किसानों के अवशेष भुगतान को लेकर शासन काफी सख्त है। घटतौली करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है। कृषि मंत्री लक्ष्मी नरायन ने लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में इन निर्देशों को जारी किया।
जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों की समस्या निदान के लिए शासन गंभीर है। पेराई सत्र 2021-22 के अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान कराना चीनी मिल सुनिश्चित करें। यदि किसी भी चीनी मिल द्वारा चीनी की बिक्री से प्राप्त होने वाली धनराशि का व्यावर्तन किया जाता है, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शेरवानी शुगर सिडीकेट लिमिटेड, न्यौली पर पेराई सत्र 2021-22 का 1539.34 लाख रुपये गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है।
विज्ञापन

यदि चीनी मिल प्रबंधन पेराई सत्र 2021-22 का अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान त्वरित गति से नहीं करती है, तो उनके विरूद्घ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अवशेष गन्ना मूल्य वसूली प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। जिसके लिए चीनी मिल प्रबंधक पूर्ण रूपेण उत्तरदायीं होंगे। पेराई सत्र 2022-23 के दौरान घटतौली पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा गन्ने की कालाबाजारी करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चीनी मिलगेट एवं वाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल में घटतौली एवं तौली हेतु प्रयुक्त हो रहे वेब्रिजों एवं साफ्टवेयर में छेड-छाड किए जाने की शिकायत पायी जाती हैं तो आईटी. प्रमुख, मुख्य वित्त अधिकारी तथा संबंधित मिल के अध्यासी के विरूद्घ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 एवं सुसंगत नियमावली, 2011 के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed