{"_id":"69597f5e2a6058d36d0a748c","slug":"action-taken-against-11-people-including-a-dhaba-owner-for-cutting-the-expressway-net-to-make-way-agra-news-c-285-1-sagr1008-104891-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक्सप्रेसवे की जाली काटकर रास्ता बनाने पर ढाबा संचालक समेत 11 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक्सप्रेसवे की जाली काटकर रास्ता बनाने पर ढाबा संचालक समेत 11 पर कार्रवाई
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जाली काटकर रास्ता बना लेने पर पुलिस ने एक ढाबा संचालक समेत 11 लोगों को पकड़ा। सभी के खिलाफ शांतिभंग का कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया गया।
एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार के नेतृत्व में शनिवार को एक्सप्रेसवे पर यातायात सुरक्षा के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान सामने आया कि एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बने ढाबा संचालक, कर्मचारियों और अन्य दुकानदारों ने एक्सप्रेसवे की जाली काटकर रास्ता बना लिया था। इसकी वजह से एक्सप्रेसवे पर अवैध तरीके से वाहन खड़े होते है। वाहनों के कारण कोहरे में हादसे हो जाते हैं। इस पर पुलिस ने विकल उर्फ विकास निवासी सिकतरा थाना एत्मादपुर, पप्पू निवासी अखेपुरा थाना दिमनी जिला मुरैना मध्य प्रदेश, श्रीभगवान निवासी बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद, ढाबा संचालक भूरी शर्मा निवासी झारगा थाना बसेड़ी जिला धौलपुर, राजस्थान, अजय निवासी बमरौली थाना फतेहाबाद, मनोज निवासी बगते थाना सैफई इटावा, प्रकाश निवासी नादिया प्रभाऊ थाना भोपालगढ़, राजस्थान, प्रवीन निवासी अमरपुरा थाना बसेड़ी धौलपुर, राजस्थान, भीयाराम निवासी रूदिया जिला जोधपुर, राजस्थान, शोभाराम निवासी कलावास जोधपुर, राजस्थान, अनूप निवासी लोया बादशाहपुर थाना बागवान, एटा का शांतिभंग में चालान कर दिया है।