फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action should be taken against those who make abusive comments

Agra News: अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की जाए

Mon, 30 Jun 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who make abusive comments
मैनपुरी। इटावा में हुए कथावाचक कांड के बाद ब्राह्मण समाज केे खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। सोमवार को समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी के बाद डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज केे महामंत्री कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने ज्ञापन में कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी से समाज में तनाव बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर किशन दुबे, गिरिजाशंकर मिश्रा, अर्जुन दुबे, अखिल पांडेय, प्रशांत दीक्षित, वंश तिवारी, विमल पांडेय, बीसी दुबे, सुरेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने भी जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन



भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराया केस
मैनपुरी। सोशल मीडिया पर ब्राह्मण के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर घिरोर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने थाने में केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। गांव लपगवां निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा उर्फ सेतू ने तहरीर में बताया कि 29 जून को जयकार यादव निवासी गांव नगला झील थाना घिरोर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। इसमें ब्राह्मण समाज के लोगों के लिए अपमानजनक बातें कहीं जा रही हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed