फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action on circle offficer mathura after toll plaza incident

टोल प्लाजा पर गुंडई करने में नपे मथुरा के सीओ रिफाइनरी, डीजीपी आफिस से अटैच

Fri, 25 Aug 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 25 Aug 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
action on circle offficer mathura after toll plaza incident
सीसीटीवी में ‌कैद - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में फरह टोल पर मंगलवार की रात को हुए बवाल में पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद शुक्रवार को सीओ रिफाइनरी नितिन सिंह पर भी गाज गिर गई। शासन ने उन्हें मथुरा से हटा कर डीजीपी आफिस से अटैच कर दिया है। सीसीटीवी की फुटेज भी मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन


आगरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित महुअन टोल पर मंगलवार की रात को करीब 12 बजे सीओ रिफाइनरी नितिन सिंह की गाड़ी रोकने पर बवाल हो गया था। पुलिस ने टोलवालों को जमकर पीटा था, इतना ही नहीं टोल कैशियर के कक्ष में जाकर कैश भी लूट लिया गया था। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद शासन तक हल्ला मच गया। फुटेज में सिपाही कैश लूटते साफ नजर आ रहे थे। इस मामले में सीओ, दरोगा और तीन सिपाहियों के खिलाफ मारपीट और कैश निकालने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर भी होगी कार्रवाई

एसएसपी ने दरोगा गोविंद सिंह और सिपाही वीरपाल सिंह, मुनेंद्र कुमार, विजय कुमार और योगेश कुमार को सस्पेंड कर दिया था जबकि सीओ नितिन कुमार के खिलाफ एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सीओ नितिन सिंह को लखनऊ डीजीपी आफिस से अटैच कर दिया गया है। 

एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि शासन का आदेश मिलते ही उन्हें रिलीव कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अभी कुछ और पुलिसवालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। सीओ के कहने पर थाना फरह से भी भारी पुलिस पहुंची थी। दूसरे थानों से भी फोर्स पहुंच गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed