फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action

बिजली कार्यालय में अनुपस्थित मिले कर्मचारी, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 01 Sep 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
action
कासगंज। डीएम ने मंगलवार को बिजली विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। शिकायत पंजिका में शिकायतों का अंकन भी नहीं मिला। इस पर डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। साथ ही सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टकीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम सीपी सिंह, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र मंगलवार सुबह विद्युत वितरण खंड के बिलराम गेट स्थित अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर चैक करने पर 10 लोग अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये दो दिन के अंदर उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। कार्यालय में उपलब्ध शिकायत पंजिका पर 17 अगस्त के बाद शिकायतों का अंकन नहीं था।
विज्ञापन

जबकि विद्युत विभाग की विभिन्न स्तर पर काफी शिकायतें प्राप्त होती हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायत पंजिका को प्रतिदिन अद्यतन करते हुए प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed