{"_id":"5df908438ebc3e87dd3c8237","slug":"action-kasganj-news-agr4205504132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने डीपीआरओ को हटाया, निदेशालय से संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने डीपीआरओ को हटाया, निदेशालय से संबद्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला पंचायत राज अधिकारी को शासन ने जिले से हटाते हुए लखनऊ निदेशालय से संबद्ध कर दिया है। वर्ष 2016 में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में शासन ने यह कार्रवाई की है। हांलाकि अभी डीपीआरओ कार्यमुक्त नहीं हुई हैं।
वर्ष 2016 में डीपीआरओ शाहनाज अंसारी अलीगढ़ मंडल के हाथरस में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात थीं। उस समय वहां कोई वित्तीय अनियमितता हुई थी। इसकी जांच शासन स्तर से की जा रही थी। बताया जाता है कि डीपीआरओ शाहनाज अंसारी के अलावा अलीगढ़ हाथरस के और भी अफसर इस मामले में संलिप्त थे। जांच में प्रथम दृष्टया डीपीआरओ सहित अन्य अफसर दोषी पाए गए हैं।
पंचायतीराज विभाग के निदेशक ने पत्र जारी कर डीपीआरओ को निदेशालय से संबद्ध कर दिया है। शासन स्तर से अभी नए डीपीआरओ की तैनाती नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही नए डीपीआरओ की तैनाती कर दी जाएगी। जिला प्रशासन ने अभी तक डीपीआरओ को कार्यमुक्त नहीं किया है। डीपीआरओ पर की गई कार्रवाई की पंचायती राज विभाग में दिनभर चर्चा रही।
विज्ञापन
शासन से हुई है कार्रवाई
- डीपीआरओ पर शासन स्तर से कार्रवाई की गई है। शासन स्तर से जो भी दिशा निर्देश होंगे उनका अनुपालन कराया जाएगा - सीपी सिंह, डीएम।