{"_id":"699d26489b9a5738610ec85a","slug":"action-imminent-at-labhchand-market-administration-begins-search-for-rehabilitation-site-after-supreme-court-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाभचंद्र मार्केट विवाद: अतिक्रमण हटाने की कवायद, दुकानदारों के लिए नए ठिकाने की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभचंद्र मार्केट विवाद: अतिक्रमण हटाने की कवायद, दुकानदारों के लिए नए ठिकाने की तलाश शुरू
Tue, 24 Feb 2026 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:47 AM IST
सार
राजामंडी स्थित लाभचंद्र मार्केट में अतिक्रमण हटाने से पहले प्रशासन ने करीब 70 दुकानदारों के पुनर्वास के लिए वैकल्पिक स्थान की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लाभचंद्र मार्केट विवाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के राजामंडी स्थित लाभचंद्र मार्केट के मामले में अतिक्रमण हटाने की कवायद के बीच दुकानदारों के लिए नए ठिकाने की तलाश शुरू कर दी गई है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने दुकानदारों के पुनर्वास का आदेश दिया है। कोर्ट ने 14 फरवरी तक पैमाइश कर अतिक्रमण ध्वस्त करने के आदेश दिए थे, यह मियाद खत्म हो चुकी है। ऐसे में अधिकारी अब आदेश के सभी बिंदुओं पर एक साथ कार्रवाई की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
जिलाधिकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक ओर सर्वे व पैमाइश के लिए गठित प्रशासन, राजस्व व नगर निगम के अधिकारियों की टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है। वहीं, प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई से पहले दुकानदारों के लिए नगर निगम की सीमा के अंदर किसी दूसरे उपयुक्त स्थान की तलाश शुरू कर दी है। कोशिश है कि सभी प्रभावित दुकानदारों को कार्रवाई से पहले दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में नगर निगम के पास एक साथ करीब 70 दुकानदारों को शिफ्ट करने की जगह नहीं है। ऐसे में शहर से बाहरी क्षेत्र में शिफ्ट करने के अलावा आगरा कॉलेज की जमीन पर मार्केट बनाकर दुकानदारों को शिफ्ट करने पर मंथन चल रहा है। इसके अलावा भी जमीन की तलाश की जा रही है। दुकानदारों को शिफ्ट करने के साथ ही अधिकारी अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू करेंगे।
शत-प्रतिशत लागू होगा आदेश
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को शत-प्रतिशत लागू कराया जाएगा। अतिक्रमण अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ दुकानदारों के पुनर्वास के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को शत-प्रतिशत लागू कराया जाएगा। अतिक्रमण अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ दुकानदारों के पुनर्वास के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
