{"_id":"69f2e8ff5b1bb50b00021685","slug":"action-against-12-panchayat-secretaries-in-agra-over-slow-development-work-suspension-warning-issued-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम की प्राथमिकता में जो कार्य हैं शामिल, उनमें भी लापरवाही; 12 सचिवों को दिए गए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम की प्राथमिकता में जो कार्य हैं शामिल, उनमें भी लापरवाही; 12 सचिवों को दिए गए नोटिस
Thu, 30 Apr 2026 11:00 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:00 AM IST
सार
आगरा में विकास कार्यों और बजट खर्च में लापरवाही पर 12 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर 30 दिन में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। सुधार न होने पर निलंबन की चेतावनी दी गई है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीएम की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में लापरवाही और बजट खर्च करने में सुस्ती बरतने वाले 12 पंचायत सचिवों पर जिला पंचायतराज अधिकारी मनीष कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। 17 ग्राम पंचायतों में तैनात इन सचिवों को 30 दिन में कार्य में सुधार नहीं होने पर निलंबन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए जिलाधिकारी और सीडीओ समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा में सामने आया कि पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों का भुगतान लक्ष्य से काफी पीछे है। मार्च महीने में खराब व्यय प्रगति के कारण आगरा की रैंकिंग प्रभावित हुई है। इसे गंभीर लापरवाही माना गया। जिला पंचायतराज अधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि विकास कार्यों में मनमानी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सचिवों को प्रगति सुधारने का अंतिम मौका दिया गया है। समीक्षा में दोबारा कमी मिली तो निलंबन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन सचिवों को जारी हुए नोटिस
विकास वर्मा अकोला, नीतू शर्मा बरौली अहीर, रूपेंद्र सिंह खंदौली, माधुरी कटारा एत्मादपुर, विपिन कुमार फतेहपुर सीकरी, जयदीप सिंह पिनाहट, अमित चौधरी सैया, अवनीश कुमार व गौरव यादव बाह, अनुज चतुर्वेदी और रूबी यादव शमसाबाद को नोटिस दिए गए हैं।
विकास वर्मा अकोला, नीतू शर्मा बरौली अहीर, रूपेंद्र सिंह खंदौली, माधुरी कटारा एत्मादपुर, विपिन कुमार फतेहपुर सीकरी, जयदीप सिंह पिनाहट, अमित चौधरी सैया, अवनीश कुमार व गौरव यादव बाह, अनुज चतुर्वेदी और रूबी यादव शमसाबाद को नोटिस दिए गए हैं।