फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Acting Principal did not get salary

जेडी के आदेश के बाद भी कार्यवाहक प्रधानाचर्य को नहीं मिला वेतन

Tue, 01 Jun 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Acting Principal did not get salary
मैनपुरी। जेडी (संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल) डॉ. मुकेश चंद्र के आदेश के बाद भी कार्यवाहक प्रधानाचार्य के वेतन का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। प्रधानाचार्य ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को फिर से पत्र लिखकर 13 माह का वेतन दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

चौधरी सूरज सिंह जिला पंचायत इंटर कॉलेज जागीर के प्रवक्ता डॉ. राजवीर सिंह वर्तमान में राजेंद्र सिंह जिला पंचायत इंटर कॉलेज नवाटेढ़ा पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूपमें कार्यरत हैं। पिछले 13 महीने से उन्हें वेतन नहंी मिल पा रहा है। 21 अक्तूबर 2020 को उनके द्वारा वेतन न दिए जाने की शिकायत जेडी से की गई थी।
विज्ञापन

चार फरवरी 2021 को जेडी ने सुनवाई के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए थे। जेडी के निर्देश के बाद भी डॉ. राजवीर सिंह के वेतन मामले का निस्तारण नहीं हो सका है। 13 महीने से वेतन न मिलने से प्रधानाचार्य के सामने दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। मंगलवार को कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने जेडी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि आदेश के बाद भी उन्हें आज तक वेतन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed