फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Acquisition notice given to 711 vehicle owners

Agra News: 711 वाहन स्वामियों को दिए गए अधिग्रहण को नोटिस

Sat, 20 Apr 2024 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Acquisition notice given to 711 vehicle owners
कासगंज। जनपद में चुनावों के लिए परिवहन विभाग ने वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है। 711 वाहन स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। जबकि 124 बड़े वाहन जनपद में कम हैं, जिनके लिए अलीगढ़ मंडल से आपूर्ति कराए जाने के लिए डिमांड भेजी गई है।जनपद में चुनाव के लिए 312 बड़े वाहन बस और ट्रकों की आवश्यकता होगी। वहीं 523 छोटे वाहन कार, लोडर टेंपो आदि की जरूरत पड़ेगी। चुनावों में समय से वाहनों की उपलब्धता हो, इसके लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद में 188 बड़े वाहन की पंजीकृत हैं। जिन्हें सात मई को होने वाले मतदान के लिए एक दिन पूर्व उपलब्ध कराने के लिए नोटिस दिए गए हैं। वहीं जबकि छोटे वाहन स्वामियों को भी नोटिस थमाए जा रहे हैं। वहीं वाहन स्वामियों को निर्देशित किया जा रहा है वाहनों को मतदान के लिए निर्धारित तिथि तक जमा करा दें। एआरटीओ रामप्रकाश मिश्र ने बताया कि छोटे व बड़े वाहन स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। छोटे वाहन जनपद में पर्याप्त हैं, लेकिन 124 बड़े वाहनों की कमी के चलते अलीगढ़ परिवहन विभाग को डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed