Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused was freed by attacking two inspectors and tearing their uniforms

Agra News: दो दरोगाओं पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, वर्दी फाड़ी; पुलिसकर्मियों को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 03 Nov 2025 01:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Nov 2025 01:21 AM IST
सार

गांव साधन में शनिवार की शाम करीब 7:30 दो पक्षों के बीच हुए विवाद की शिकायत थाने में एक महिला ने की थी। मामले की जांच के लिए एसआई सरताज हुसैन और अतुल कुमार गांव पहुंचे थे।

विज्ञापन
accused was freed by attacking two inspectors and tearing their uniforms
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के गांव साधन में शनिवार रात झगड़े के मामले में आरोपी को पकड़ने पर अछनेरा थाने के दो दरोगा सरताज हुसैन और अतुल कुमार पर हमला बोला गया। आरोप है कि उनसे मारपीट कर आरोपी को छुड़ा लिया। बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एक दराेगा की वर्दी भी फट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव साधन में शनिवार की शाम करीब 7:30 दो पक्षों के बीच हुए विवाद की शिकायत थाने में एक महिला ने की थी। मामले की जांच के लिए एसआई सरताज हुसैन और अतुल कुमार गांव पहुंचे। पूछताछ के बाद आरोपी कुलदीप उर्फ कल्लड़ को पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ थाने ले जाने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि तभी कुलदीप का भाई अजीत उर्फ उनिया आ गया। उसने पुलिसकर्मियों की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। उसे हटने के लिए कहा तो उसने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। दरोगा ने मना किया तो अजीत धक्कामुक्की करने लगा। बाद में दो और लोग आ गए। वह भी पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। दोनों को दाैड़ा-दाैड़ा कर पीटा गया। खींचतान में एक की वर्दी भी फट गई। आरोपी कुलदीप को छुड़ाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दरोगा ने फोन करके थाने से अतिरिक्त फोर्स मंगाया। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन तब तक सभी घर से भाग गए थे। पुलिस को मौके से एक बाइक मिली। उसे कब्जे में ले लिया। डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मियों से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed