फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused transferred money from account by changing ATM card In Agra

Agra: 'तुमने तो एटीएम हैंग कर दिया... कहकर बदल लिया डेबिट कार्ड', खाता कर दिया खाली

Mon, 25 Dec 2023 03:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 03:47 PM IST
सार

आगरा में आरोपी ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे उड़ा दिए। पहले कहा कि 'तुमने तो एटीएम हैंग कर दिया... कहकर डेबिट कार्ड बदल लिया'। इसके बाद खाता खाली कर दिया।

विज्ञापन
accused transferred money from account by changing ATM card In Agra
एटीएम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में टेढ़ी बगिया पर केनरा बैंक के एटीएम में रुपये निकालने आए एक व्यक्ति पर युवक ने एटीएम हैंग करने का आरोप लगाया। मशीन में दोबारा डेबिट कार्ड लगवाकर कार्ड बदल दिया। बाद में खाते से 27 हजार रुपये निकाल लिए। इसी तरह शाहगंज के व्यक्ति को पेटीएम कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगा गया, उनके खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए गए।

विज्ञापन


स्वरूप नगर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 14 दिसंबर की शाम को टेढ़ी बगिया स्थित केनरा बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गए थे। गार्ड नहीं था। एटीएम में एक युवक आ गया, वह अपना कार्ड लगा चुके थे। तभी युवक कहने लगा कि तुमने मशीन को हैंग कर दिया, दोबारा कार्ड लगाओ। 
विज्ञापन


अधिक जानकारी न होने से वह डर गए। उन्होंने डेबिट कार्ड दोबारा लगा दिया। इसके बाद युवक ने पिन भी डलवा दिया। इसी बीच बातों में लेकर डेबिट कार्ड बदलकर दूसरा थमा दिया। थोड़ी देर बाद ही खाते से 27 हजार रुपये निकल गए। बैंक जाने पर थाने भेज दिया गया। मामले में शनिवार को केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ठगी कोलिहाई, शाहगंज निवासी साजिद इलाही के साथ हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन अक्तूबर को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पेटीएम कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कहा कि उनसे कुछ ही देर में वरिष्ठ अधिकारी भी बात करेंगे। वह बातों में आ गया। दोबारा कॉल आया। उनसे खाते से संबंधित जानकारी लेने के बाद 23 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed