फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of theft ran away from the lockup in mainpuri

Mainpuri: हवालात से भागे चोरी के आरोपी ने पीड़ित को पीटा, घर से चुराए थे 10 बोरी गेहूं, गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 06:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 May 2022 06:59 PM IST
सार

पुलिस ने गेहूं चोरी के आरोप में शुक्रवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार किया था, जबकि पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी ने रात में उसके पति को पीटा। जब आरोपी हवालात में था, तो बाहर कैसे निकला। 

विज्ञापन
accused of theft ran away from the lockup in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के गांव जिजई में एक घर से गेहूं चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई से पूर्व आरोपी के थाने से भागने को लेकर भी चर्चा रही। हालांकि पुलिस द्वारा इस बात से इनकार किया गया।

विज्ञापन

 
गांव जिजई निवासी मीना देवी ने बताया कि 30 अप्रैल को गांव के सुदेश ने उसे घर से 10 बोरी गेहूं चोरी किए थे। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। शुक्रवार की शाम मीना ने जब सुदेश को देखा तो 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई। 

विज्ञापन

रात में खेत पर जाकर महिला के पति को पीटा 

महिला ने थाने पहुंच कर आरोपी के विरुद्ध तहरीर भी दी। महिला का आरोप है कि रात में पति अमृत लाल खेत पर थे। तभी आरोपी उनके पास पहुंच गया और सीने पर तमंचा लगाकर पिटाई की। इसकी शिकायत भी महिला द्वारा की गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में चर्चा रही कि पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी हवालात से भाग गया था। जिसे शनिवार की सुबह पकड़ा जा सका। महिला का भी कहना है कि जब पुलिस आरोपी को पकड़ लाई थी तो वह पति को पीटने कैसे पहुंच गया। जब इस बारे में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह से जानकारी की तो बताया कि आरोपी के हवालात से भागने की बात गलत है। उसे गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed