फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of robbery surrendered at the police station in firozabad

Firozabad: लूट-चोरी का आरोपी गले में तख्ती लटका कर पहुंचा थाने, बोला- अब तक नहीं करूंगा अपराध

Mon, 05 Sep 2022 09:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 09:58 PM IST
सार

गांव बिलहना के धर्मेंद्र कुमार पर लूट और चोरी के करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। सोमवार को वह खुद आत्मसमर्पण करने थाने पहुंच गया। 

विज्ञापन
accused of robbery surrendered at the police station in firozabad
आरोपी धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी सोमवार को परिजन और ग्रामीणों के साथ गले में तख्ती डालकर बसई मोहम्मदपुर थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष के सामने अपराध की दुनिया से नाता न रखने की बात कहते हुए इंसानियत के रास्ते पर चलने की बात कही। उसने पुलिस से कहा कि वह अब कोई अपराध नहीं करेगा। इस पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव बिलहना निवासी धर्मेंद्र कुमार पर जिले के विभिन्न स्थानों में लूट और चोरी के करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह जमानत पर चल रहा है, लेकिन उसका नाम पुलिस की सक्रिय अपराधियों की सूची में दर्ज है। इसलिए पुलिस उसकी तलाश करने के साथ ही कई बार दबिश दे चुकी है, लेकिन गिरफ्तार नहीं कर सकी। 

विज्ञापन

दिल्ली में रह रहा था आरोपी 

सोमवार दोपहर को धर्मेंद्र कुमार अपनी मां और ग्रामीणों के साथ गले में तख्ती डालकर थाना बसई मोहम्मदपुर पहुंचा। उसने थानाध्यक्ष विजय कुमार को बताया कि वह जमानत के बाद गांव छोड़ गया था और दिल्ली में रह रहा था। उसको जानकारी मिली कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो वह मां के साथ थाने आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र सोमवार को गले में तख्ती पहनकर अपनी मां और ग्रामीणों के साथ थाने आया था। थाने पर उसने कहा कि वह अब अपराध नहीं करेगा। उसको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed