फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of releasing thieves after taking a bribe, the police handed the investigation over to the very same Sub-Inspector.

Agra News: घूस लेकर चोरों को छोड़ने का आरोप, पुलिस ने आरोपी दरोगा को ही थमाई जांच

Wed, 22 Jul 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of releasing thieves after taking a bribe, the police handed the investigation over to the very same Sub-Inspector.
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र के एक युवक ने एक दरोगा पर छह साल पहले बाइक चोरी करने के आरोपियों को घूस लेकर छोड़ने का आरोप लगाकर आईजीआरएस पर शिकायत की। आला अधिकारियों ने आरोपी दरोगा को उसी के खिलाफ मिली शिकायत की जांच का जिम्मा सौंप दिया। आरोप है कि दरोगा बहाने से पीड़ित के मेडिकल स्टोर गया और बातचीत के दौरान किसी अन्य से सेल्फी खिंचवाई और शिकायत निस्तारित दिखा दी। पीड़ित को जानकारी हुई तो उसने दोबारा शिकायत कर दी। अब एसीपी छत्ता और सैंया को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

एत्माद्दौला के नरायच क्षेत्र के सुदामापुरी निवासी पवन गोला का रामबाग चौराहे पर मां वैष्णो देवी नाम से मेडिकल स्टोर है। पवन के अनुसार थाना एत्माद्दौला में 26 अगस्त, 2021 को बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 20 जून को मलपुरा थाने के दराेगा दीपक ने उन्हें कॉल कर बाइक मिलने की जानकारी देकर पुलिस चौकी बुलाया। वहां चोरी के तीन आरोपी भी मौजूद थे। आरोप लगाया कि दरोगा ने उनसे कुछ ले-देकर मामला रफा-दफा करने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर दरोगा ने मामला एत्माद्दौला में दर्ज होने के कारण शाम तक बाइक व आरोपियों को वहीं भेजने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। शाम को पता किया तो न आरोपी थाना एत्माद्दौला में मिले, न ही बाइक पहुंची। इस पर चौकी पर मिले आरोपियों से मोबाइल पर बात की। उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति 15-15 हजार रुपये लेकर दरोगा ने छोड़ दिया है। इस पर उन्होंने आईजीआरएस पर शिकायत कर दी। पुलिस ने किसी और अफसर की बजाय दरोगा दीपक को ही जांच सौंप दी। पीड़ित का आरोप है कि 10 जुलाई की शाम 5 बजे उनकी दुकान पर पहुंचे दरोगा ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। बाइक दिलाने और सही कराने का लालच दिया। न मानने पर फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। दरोगा के साथ एक युवक आया था, उसने उनका दरोगा के साथ फोटो लिया था। इसके बाद आईजीआरएस को निस्तारित कर दिया गया। जब पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोबारा शिकायत कर दी।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता और सैंया कर रहे जांच
आईजीआरएस के साथ ही पवन ने इसी मामले में कॉल रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने एसीपी छत्ता को मामले में लगी फाइनल रिपोर्ट को न्यायालय से वापस लेकर बाइक रिलीज कराकर पीड़ित को दिलाने के निर्देश दिए हैं। दरोगा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच के लिए एसीपी सैंया से रिपोर्ट मांगी है। डीसीपी ने कहा कि रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

यहां कर सकते हैं शिकायत
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन नंबर 7839860813 जारी किया है। इस नंबर पर लोग भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकते हैं।
----
पूर्व में सामने आए मामले
- इसी वर्ष न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक वकील ने दरोगा पर मुकदमे में चार्जशीट लगाने के लिए 10 से 15 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। वकील और दरोगा की सड़क पर बहस का वीडियो भी वायरल हुआ था।

- 2025 में एसीपी कोतवाली कार्यालय के दो सिपाहियों ने रिश्वत में महंगे जूते लिए थे। मामला सामने आने पर निलंबन की कार्रवाई हुई।
-अवैध वसूली ,जुआरियों को संरक्षण और जमानत के नाम पर रुपये मांगने पर नौ पुलिसकर्मियों पर जांच बैठी। इनमें 4 दरोगा और तीन सिपाही पर विभागीय कार्रवाई हुई थी।
- 2024 में पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन के नाम पर रुपये लेने की शिकायतों पर दो दिन में 55 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed