फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of molestation opened fire on neighboring family in agra

आगरा में पूर्व फौजी का खूनी तांडव: पड़ोसी परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत पांच घायल

Sat, 02 Oct 2021 10:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 10:48 AM IST
सार

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में शुक्रवार रात पूर्व फौजी ने शराब पीकर खूनी तांडव किया। उसने पड़ोसी परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला और उसकी दो बेटियों समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक बच्ची की हालत गंभीर बताई गई है।  

विज्ञापन
accused of molestation opened fire on neighboring family in agra
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक सेवानिवृत्त सैनिक ने पड़ोसी के परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में गोली लगने से महिला और उसके दो बेटियों समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे छेड़छाड़ का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना थाना डौकी क्षेत्र के एक गांव की है। यहां शुक्रवार रात को चंद्रपाल तोमर के नाम के सेवानिवृत्त सैनिक ने शराब के नशे में धुत होकर पहले पड़ोसी परिवार को गालियां दी। जब परिवार ने विरोध किया तो बंदूक से उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पड़ोसी महिला और उसकी दो बेटियां व परिवार के दो अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


छेड़छाड़ के आरोप में जा चुकी है जेल
सूचना मिलते थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां एक घायल बच्ची की हालत गंभीर बताई गई है। इधर, रात में पुलिस ने आरोपी पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे छेड़छाड़ का विवाद बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ घायल महिला ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में एक साल पहले आरोपी जेल जा चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मथुरा के 14 वर्षीय हर्ष का हत्यारा कौन: रंजिश, दोस्ती या प्यार... हर एंगल खंगालने में जुटी पुलिस

 

घायल महिला के पति का आरोप है कि चंद्रपाल शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। उसने चंद्रपाल का विरोध किया। जिस पर उसने फायरिंग कर दी।गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed