{"_id":"5e6e05948ebc3ea4d6105eb1","slug":"accused-of-molestation-hanged-to-death-after-girl-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की खुदकुशी के बाद छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की खुदकुशी के बाद छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Sun, 15 Mar 2020 04:08 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 15 Mar 2020 04:08 PM IST
सार
पीड़ित छात्रा गांव में जहर खाकर कर चुकी है खुदकुशी
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने छात्रा की मौत के बाद जयपुर में अपने मामा के घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पीड़ित छात्रा ने भी जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की थी। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन शव लेने के लिए जयपुर रवाना हो गए हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा ने चार मार्च को जहर खा लिया था। उपचार के दौरान छात्रा की 12 मार्च को सैफई में मौत हो गई थी। छात्रा के पिता ने गांव के ही युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उनका आरोप था युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने से परेशान होकर उनकी बेटी ने जहर खाया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी युवक मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। उसके परिवार के लोग झूठी रिपोर्ट लिखाने का लगातार आरोप लगा रहे थे। इस दौरान युवक जयपुर में अपने मामा के पास रह रहा था।

Trending Videos
युवक को जब छात्रा की मौत और उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट की जानकारी हुई तो वह मानसिक रूप से तनाव में आ गया। इसके चलते युवक ने अपने मामा के घर पर ही शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रविवार की सुबह जानकारी होने पर युवक के मामा ने गांव में सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने के लिए जयपुर चले गए। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा का कहना है इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।