फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of kidnapping teenage girl arrested

Agra News: किशोरी को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Apr 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping teenage girl arrested
किशोरी को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- बेवर थाने में दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा किशोरी को पुलिस ने सोमवार को ढूंढ निकाला। वहीं आरोपी युवक को भी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता की ओर से किशनी क्षेत्र के रहने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।
एक गांव निवासी एक किशोरी कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं लग सका तो परिजन की ओर से बेवर थाने में विकास कमल निवासी गांव बसैत थाना किशनी के खिलाफ अगवा किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज करने के बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। सोमवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी को सूचना मिली कि आरोपी बस स्टैंड के पास मौजूद है। उसके साथ किशोरी भी है। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी विकास कमल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहीं किशोरी को महिला पुलिस थाने लेकर आई। वहां बयान आदि दर्ज कराने के बाद मेडिकल के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस अब पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी। बयान के आधार पर ही पुलिस उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed