फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of assault test positive for Coronavirus in mathura

दरोगा से मारपीट का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, पांच पुलिसकर्मी होम क्वारंटीन

Fri, 19 Jun 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jun 2020 12:21 AM IST
सार

  • चार युवकों ने दरोगा के साथ की थी मारपीट, एक युवक की जांच रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव 

विज्ञापन
Accused of assault test positive for Coronavirus in mathura
coronavirus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र में दरोगा से मारपीट करने वाले युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पांच पुलिसकर्मियों होम क्वारंटीन कर दिया है। 

विज्ञापन


13 जून को गांव सियरा में जांच को गए दरोगा के साथ चार लोगों ने मारपीट कर दी थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शाम को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहां से जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन



गुरुवार को इनमें से एक आरोपी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाले और उसे जेल ले जाने वाले पांच पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मृतक की बेटी में भी संक्रमण

उधर, सादाबाद रोड पर कोरोना संक्रमित मृतक की पुत्री और श्मशान घाट पर बाल काटने वाले नाई की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

प्रभारी निरीक्षक सूरजप्रकाश शर्मा ने रेतिया बाजार से व्यापारी मोहल्ला को जाने वाले मार्ग को सील कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अनुज चौधरी ने बताया कि सियरा और व्यापारी मोहल्ला में सर्वे के बाद जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed